फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कठुआ, उन्नाव रेप केस: बेटे के साथ सड़क पर उतरीं ट्विंकल खन्ना,प्रोटेस्ट में शामिल हुआ पूरा बॉलीवुड

Tue, 17 Apr 2018 06:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Apr 2018 06:06 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Join Protest Demanding Justice For Unnao And Kathua Rape Victims At Carter Road In Mumbai
Justice For Asifa

सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक, पूरा बॉलीवुड एक जुट होकर उन्नाव और कठुआ रेप मामलों का विरोध कर रहा है। रविवार को मुंबई में रेप पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज बांद्रा में आयोजित प्रोटेस्ट में शामिल हुए।

Bollywood Join Protest Demanding Justice For Unnao And Kathua Rape Victims At Carter Road In Mumbai
Twinkle Khanna - फोटो : Instagram

सामान्य तौर पर जो सेलेब्रिटीज बिना सुरक्षा गार्ड्स के आम लोगों के बीच जाते नहीं हैं, वे भी मुंबईकर्स के सुर में सुर मिलाकर रेप पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। सेलेब्रिटीज ने मांग की कि उन्हें 'स्वच्छ भारत से पहले सुरक्षित भारत' चाहिए।

Bollywood Join Protest Demanding Justice For Unnao And Kathua Rape Victims At Carter Road In Mumbai
Aditi Rao Hydari

इस प्रोटेस्ट में अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना अपने बेटे आरव को लेकर पहुंचीं। आमिर खान की पत्नी किरण राव, सलमान खान की मां हेलेन, राजकुमार राव, पत्रलेखा, अदिति राव हैदरी, सोना महोपात्रा, विशाल डडलानी समेत कई सेलेब्स ने साथ मिलकर विरोध करते दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Join Protest Demanding Justice For Unnao And Kathua Rape Victims At Carter Road In Mumbai
Kalki Koechlin

म्यूजिक कंपोजर विशाल डडलानी ने कहा, 'हम इस बेहूदगी पर लगाम लगाना चाहते हैं। हम इसके खिलाफ अभी एक्शन चाहते हैं। बच्ची का रेप करने वाले दोषी को फौरन फांसी मिलनी चाहिए।'

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
Bollywood Join Protest Demanding Justice For Unnao And Kathua Rape Victims At Carter Road In Mumbai
swara bhaskar

इससे पहले कठुआ में मासूम के साथ हुई घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने इंसाफ के लिए मुहिम छेड़ी है। कठुआ रेप केस पर अपने गुस्से का इजहार करते हुए स्वरा भास्कर से लेकर हुमा कुरैशी तक अभिनेत्रियों ने प्लेकार्ड के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन प्लेकार्ड पर लिखा है, ”मैं हिंदुस्तान हूं और मैं इस घटना से शर्मिंदा हूं।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed