{"_id":"5df23dc98ebc3e87cc2f07b0","slug":"bollywood-king-of-romance-shah-rukh-khan-srk-biggest-fear-is-that-someone-would-cut-his-hands","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस डर के साथ जी रहे हैं शाहरुख खान, इंटरव्यू में कहा था- 'लगता है कोई मेरे हाथ काट डालेगा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस डर के साथ जी रहे हैं शाहरुख खान, इंटरव्यू में कहा था- 'लगता है कोई मेरे हाथ काट डालेगा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 12 Dec 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूरी दुनिया में किंग ऑफ रोमांस के नाम से मशहूर शाहरुख खान के फैंस एक लंबे अरसे उनकी नई फिल्म का इतंजार कर रहे हैं। हालांकि फिल्म को लेकर तो शाहरुख ने अभी कोई भी एलान नहीं किया है लेकिन बावजूद इसके शाहरुख किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। शाहरुख की फैन फॉलोइंग न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी है। ऐसे में इस स्पेशल स्टोरी में हम आपको बताते हैं शाहरुख खान का सबसे बड़ा डर क्या है और इसकी वजह क्या है।
2 of 5
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल अगस्त 2018 में शाहरुख खान अनुष्का शर्मा के साथ शो यारों की बारात का हिस्सा बने थे। इस शो के होस्ट साजिद खान और रितेश देशमुख थे। शो में शाहरुख और अनुष्का ने जमकर मस्ती की और इस दौरान ही शाहरुख खान ने अपना सबसे बड़ा डर बताया।
3 of 5
Shah Rukh khan
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
शाहरुख ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'उनका सबसे बड़ा डर है कि कोई उनके हाथ काट डालेगा।' शाहरुख से ये बात सुनकर किसी को भी उनकी बात पर यकीन नहीं होता है। न सिर्फ अनुष्का बल्कि रितेश और साजिद भी ये बात सुनकर हैरान रह जाते हैं। सभी को हैरान देख शाहरुख कहते हैं कि, 'मैं सच कह रहा हूं कि मेरा सबसे बड़ा डर यही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shah Rukh Khan
- फोटो : Social Media
शाहरुख आगे कहते हैं कि, 'बड़ी अजीबोगरीब बात है कि हाथ फैलाना मेरा आइकॉनिक पोज है लेकिन मुझे बड़ा अजीब लगता है। यहां तक कि जब दर्जी वगैरह भी कपड़ों की नाप के लिए हाथ उठाने को कहते हैं तो बड़ा अजीब लगता है। पता नहीं कैसे लेकिन कैमरे के सामने मैं ये कर लेता हूं लेकिन हकीकत में मुझे हाथ फैलाने में बड़ा अजीब लगता है।'
विज्ञापन
5 of 5
shah rukh khan, anushka
शो में मस्ती मजाक के दौरान शाहरुख बताते हैं कि उन्हें अनुष्का शर्मा की टाइम पर पहुंचने की आदत भी नहीं पसंद है। इसके साथ ही जब शो में शाहरुख को दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन में से किसी एक को चुनने को कहते हैं तो शाहरुख दिलीप कुमार को चुनते हैं और कहते हैं कि बच्चन साहब भी मेरे इस फैसले से खुश होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।