ऐसे तो बॉलीवुड फिल्मों में अनेक विलेन दिखाए गए हैं। हालांकि कई बार कुछ एक किरदारों को इस तरह से दर्शाया गया है, कि यदि आप सोचे और समझे तो वे आपको शायद गलत नजर न आए। दरअसल हम बात कर रहे हैं उन फिल्मों के बारे में जिसमें महिला किरदार को विलेन दिखाया गया है। इन फिल्मों में कहानी को आगे बढ़ाने के लिए महिला किरदारों को खलनायक के रूप में पेश किया गया है।
Bollywood: इन फिल्मों में गर्लफ्रेंड को विलेन के रूप में किया गया पेश, बताया गया घर 'तोड़ने' वाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदगी न मिलेगी दोबारा
फिल्म में नताशा का किरदार कल्कि कोचीन ने निभाया है। इस फिल्म में नताशा अभय देओल की गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आती हैं। जिसमें नताशा को एक ईर्ष्यालु, इनसिक्योर महिला के तौर पर दिखाया गया है। हालांकि फिल्म में इस किरदार के दूसरे पहलू को देखा जाए तो इसमें नताशा का (अभय देओल) मंगेतर जो कि कमिटमेंट के लिए तैयार नहीं होता है। निर्माताओं ने फिल्म में दोनों की भावनाओं को ईमानदारी से दिखाने की वजह नताशा को एक विलेन बना दिया। फिल्म में कल्कि के साथ अभय देओल, ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और कटरीना कैफ नजर आईं थी।
दिल चाहता है
‘दिल चाहता है’ फिल्म तीन दोस्तों पर आधारित होती है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, आमिर खान और सैफ अली खान नजर आते हैं। इसके अलावा फिल्म में समीर के किरदार में सैफ अली खान नजर आते हैं। इसमें समीर की गर्लफ्रेंड प्रिया उसे समझदारी के साथ काम करने को कहती है। साथ ही वह समीर को उन दोस्तों से दूर रहने को कहती है जो उसे अक्सर नीचे खींचने की कोशिश में लगे रहते हैं। हालांकि निर्माताओं ने इस फिल्म में समीर के किरदार में सुधार की जगह प्रिया को एक कंट्रोलिंग गर्लफ्रेंड के तौर पर दिखाया है।
यह भी पढ़े-मिलिए अथिया शेट्टी और केएल राहुल के परिवार से
बीवी नंबर 1
बीवी नंबर 1 फिल्म उस दौरान लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में प्रेम के किरदार में सलमान खान नजर आए थे और उनकी पत्नी के किरदार में करिश्मा कपूर। वहीं सुष्मिता सेन सलमान की गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आईं थी। फिल्म में सलमान खान अपनी पत्नी को धोखा देते हैं और सुष्मिता के साथ रहने लगते हैं। फिल्म में सलमान खान के धोखा देने के बाद भी सुष्मिता सेन के रूपाली के किरदार को पूरी तरह से गलत और घर तोड़ने वाला कहा गया। इसमें सुस्मिता को विलेन बनाया गया है।
यह भी पढ़ें-Mohit-Udita: प्यार, शादी फिर शक...तमाम मुश्किलों के बाद भी नहीं टूटा मोहित सूरी और उदिता गोस्वामी का रिश्ता
कॉकटेल
कॉकटेल में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण वेरोनिका के किरदार में नजर आईं हैं। इसके अलावा गौतम वेरोनिका के बॉयफ्रेंड होते हैं जिसे बाद में वेरोनिका की दोस्त से प्यार हो जाता है। वेरोनिका को गौतम धोखा देता है और बहुत चालाकी के साथ उसे एक विलेन के तौर पर पेश करता है।
यह भी पढ़ें-Stardust: स्टारडस्ट के 50 साल पूरे होने पर सितारों ने रेड कार्पेट पर बांधा समां, भूमि के लुक ने लूट ली महफिल