बदलते वक्त के साथ बॉलीवुड की फिल्मों में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले महिलाओं के किरदार सही तरीके से पेश नहीं किए जाते थे। हालांकि, बॉलीवुड में बदलाव के बाद कई फिल्मों और किरदारों के लिए महिला लेखकों ने काफी मेहनत की। उन्होंने कहानी को असल जिंदगी से जोड़ते हुए उन्हें बेहतर तरीके से पेश किया। आज के बदलते बॉलीवुड के दौर में महिला लेखकों द्वारा अभिनेत्रियों पर लिखे गए किरदार पुरुष लेखकों की तुलना में कई ज्यादा बेहतर साबित हुए। आइए जानते हैं इस बारे में...
Bollywood: महिलाओं ने गढ़े ऐसे किरदार कि लोग कर उठे वाह-वाह, फिल्मों ने भी मचाई धूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डियर जिंदगी
डियर जिंदगी में लेखक गौरी शिंदे ने आलिया के किरदार कायरा को बहुत खूबसूरती के साथ पेश किया। उन्होंने एक लड़की की जिंदगी में हो रही घटनाओं और बदलावों को लेकर कायरा के माध्यम से दिखाया। इस किरदार में गौरी शिंदे ने बेहद संवेदनशीलता और मैच्योरिटी के साथ दिखाया कि कायरा किस प्रकार अपने जीवन के बदलाव और संबंधों को स्वीकार करती है।
करीब करीब सिंगल
करीब करीब सिंगल फिल्म में लेखन कामना और तनुजा चंद्रा ने जया के किरदार को बहुत खूबसूरती से संवारा। इस फिल्म में जया के किरदार को बेहतरीन तरीके से लिखने के साथ साथ सिंगल महिला के जीवन में आए बदलाव को भी दिखाया गया। करीब करीब सिंगल में जया सिंगल महिला होती हैं, जो प्यार को दूसरा मौका देती हैं।
Turkey Earthquake: प्रियंका-आलिया ने तुर्किये में आए भूकंप पर जताया दुख, कहा- यह दिल तोड़ने वाला
राजी
मेघना गुलजार द्वारा तैयार की गई फिल्म राजी काफी सफल रही। इस फिल्म में आलिया भट्ट के किरदार की खूब सराहना की गई थी। इसके अलावा उनका किरदार बेहद दमदार था।
Bigg Boss 16: 'ओवर एक्टर' बुलाने पर शालीन ने दिया कृष्णा को मुंहतोड़ जवाब, ताली बजाने पर मजबूर हुए कंटेस्टेंट
इंग्लिश विंग्लिश
फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में श्रीदेवी का किरदार लोगों को खूब पसंद आया था। इस फिल्म में शादीशुदा महिला और मां के बारे में दिखाया गया। गौरी शिंदे ने इस किरदार में जान डाल दी। लोगों को आज भी यह फिल्म श्रीदेवी की याद दिलाती है। गौरी शिंदे ने शशि के किरदार की मदद से दिखाया है कि इच्छाओं, भावनाओं से भरी हुई मां का किरदार निभाने वाली महिलाओं की भी अपनी पहचान होती है।
Dalljeet Kaur: बेटे ने निखिल को देखते ही कहा था 'पापा', दूसरी शादी पर दलजीत कौर ने कही यह बात