बॉलीवुड में हर साल हजारों की संख्या में फिल्में बनती हैं। इन फिल्मों के सिनेमाघरों तक पहुंचने के लिए कई प्रक्रियाओं से होकर गुजरना पड़ता है। इन्हीं में से सबसे महत्वपूर्ण सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट प्राप्त करना भी है। बिना प्रमाणन के ये फिल्म थिएटर्स में प्रदर्शित नहीं हो सकती हैं। कई बार फिल्मों में आपत्तिजनक सीन या संवाद होने की वजह से सेंसर बोर्ड इन पर कैंची चला देता है और इसके बाद ही फिल्म को रिलीज करने की इजाजत देता है। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर बोर्ड ने सबसे अधिक कट लगाने के आदेश दिए थे।
Bollywood Movies: बॉलीवुड की इन फिल्मों पर सेंसर बोर्ड ने चलाई सबसे ज्यादा कैंची, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में पहला नाम मस्तीजादे का है। सनी लियोनी की इस फिल्म में बोल्ड सीन की भरमार थी। साथ ही, इसमें कुछ आपत्तिजनक संवाद थे। फिल्म को देखने के बाद बोर्ड के सदस्यों ने इसमें 381 कट लगाने के आदेश दिए थे।
दूसरे नंबर पर ग्रेट ग्रैंड मस्ती है। मस्ती के इस सीक्वल को इंद्र कुमार ने निर्देशित किया था। फिल्म में विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख नजर आए थे। इसके अलावा इसमें उर्वशी रौतेला भी थीं। फिल्म में एडल्ट कंटेंट होने की वजह से सेंसर बोर्ड ने इसमें 281 कट लगाने के लिए कहा था। बाद में, मामला कोर्ट में भी पहुंचा था।
मिस लवली फिल्म पर भी सेंसर बोर्ड अपनी कैंची चला चुका है। फिल्म में बोर्ड के सदस्यों को कई आपत्तिजनक चीजें दिखी थीं, जिसके बाद इसमें 157 कट लगाने के लिए कहा गया था। हालांकि, चार राउंड के रिव्यू के बाद इसे चार कट के साथ पास कर दिया गया था।
क्या कूल हैं हम 3 अपने कटेंट की वजह से काफी ज्यादा सुर्खियों में रह चुकी है। फिल्म में काफी ज्यादा बोल्ड सीन और डायलॉग थे। फिल्म में आफताब शिवदासानी और तुषार कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने 150 कट लगाने की बात कही थी। हालांकि, रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी।
Arthana Binu: मलयालम अभिनेत्री अर्थना बिनु ने पिता पर लगाया धमकी देने का आरोप, दर्ज कराई शिकायत