{"_id":"5d974e7a8ebc3e01586f07bc","slug":"bollywood-news-capsule-kareena-kapoor-khan-urvashi-rautela-zareen-khan-vicky-kaushal-alaia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना कपूर ने चलाया फावड़ा तो डांस करते हुए उर्वशी रौतेला ने उतारा टॉप, पढ़ें पांच खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना कपूर ने चलाया फावड़ा तो डांस करते हुए उर्वशी रौतेला ने उतारा टॉप, पढ़ें पांच खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 04 Oct 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान और उर्वशी रौतेला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शूटिंग से पहले विकी कौशल ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा
इस ही साल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की गईं फिल्मों से एक 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में यूनीफॉर्म पहनने के बाद विकी कौशल एक बार फिर से वर्दी पहनने वाले हैं। विकी की अगली फिल्म शहीद सरदार ऊधम सिंह की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग के लिए विकी पंजाब पहुंच चुके हैं। पंजाब में विकी 25 दिन का शूट करेंगे। ऐसे में फिल्म शुरू करने से पहले विकी पहुंचे स्वर्ण मंदिर और अपनी फिल्म के लिए प्रार्थना की। बता दें कि इस फिल्म के लिए विकी ने 13 किलो वजन कम किया है।
जरीन खान का वीडियो वायरल
जरीन खान अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए वो हर दिन अपने फैंस को ट्रीट देती हैं। इस बार भी जरीन ने अपने एक वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो एक फोटो शूट करातीं नजर आ रहीं हैं। ग्रे रंग का सूट जरीन पर काफी जच रहा है। बता दें कि जरीन ने सलमान खान की फिल्म वीर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वहीं जरीन बॉलीवुड के अलावा पंजाबी सिनेमा में भी नजर आ रही हैं।
खुदाई करते नजर आईं करीना कपूर
करीना कपूर खान वैसे तो खुद सोशल मीडिया पर नहीं हैं। लेकिन उनके फैन पेज अक्सर उनके फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में करीना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में करीना फावड़ा चलाती नजर आ रही हैं। हालांकि अभी तक इस वीडियो के बारे में अधिक जानकारी नहीं आई है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि ये किसी प्रोजेक्ट का ही हिस्सा है। वहीं बात करीना के प्रोफेशनल फ्रंट की करें तो जल्दी ही वो इरफान खान के साथ फिल्म इंग्लिश मीडियम में नजर आएंगी।
डांस करते हुए उर्वशी ने उतारा अपना टॉप
सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज से सुर्खियों में रहने वालीं उर्वशी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उर्वशी डांस के दौरान अपना टॉप उतारते नजर आ रही हैं। दरअसल उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उर्वशी गाने पर एक शख्स के साथ जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं। लेकिन जैसे ही वीडियो खत्म होने की कगार पर होता है, उर्वशी अपना टॉप उतार देती हैं।
डेब्यू से पहले चमकी आलिया फर्नीचरवाला की किस्मत
अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला सैफ अली खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं और अपनी पहली फिल्म के शूट में बिजी हैं। लेकिन बॉलीवुड डेब्यू के पहले ही आलिया को और तीन फिल्मों का ऑफर मिल गए हैं। दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म प्रोडक्शन हाउस नार्दन लाइट्स फिल्म्स के प्रोड्यूसर जय सेवकरमानी ने आलिया के साथ आगामी तीन फिल्में साइन की हैं। जिसके बाद जल्द इनकी बारी- बारी से शूटिंग भी शुरू कर दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।