फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब वीर दास बोले: मैं नहीं रुकूंगा, मेरा काम लोगों को हंसाना है...आपत्तिजनक लगता है तो हंसना बंद कर दें!

Mon, 22 Nov 2021 02:58 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 22 Nov 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
bollywood news Vir Das Sends Loud And Clear Message to Those Who Find His Jokes Offensive
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी भारत विरोधी विवादित कविता को लेकर वीर दास ने अब खुलकर बात की है। उनका कहना है कि जिन लोगों को उनके चुटकुले आपत्तिजनक लगते हैं, उनको हंसना छोड़ देना चाहिए। गौरतलब है कि अभिनेता और कॉमेडियन वीर दास उस वक्त सुर्खियों में आये थे, जब उनकी भारत विरोधी एक कविता वायरल हुई थी। उन्होंने यह कविता अमेरिका में पढ़ी थी, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो धड़े में विभाजित हो गये थे और देश की छवि को अपमानजनक तौर पर चित्रित करने के लिए उनकी खूब आलोचना भी हुई थी। यहां तक की देश के कई हिस्सों में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज हो चुकी है। अब वीर दास ने अपने साक्षात्कार में इसे लेकर बातचीत की है और उनका कहना है कि वह भारत को लव लेटर लिखना जारी रखेंगे...। आइए जानते हैं वीर दास ने अपने विवादित कविता पर क्या कहा है?




 

bollywood news Vir Das Sends Loud And Clear Message to Those Who Find His Jokes Offensive
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

वीर दास का कहना है कि एक कॉमेडियन के तौर पर वह लोगों को हंसाना हमेशा जारी रखेंगे। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में साफ कहा है कि अगर किसी को उनके चुटकुले आपत्तिजनक लगते हैं, तो उन्हें हंसना बंद कर देना चाहिए। 

 

bollywood news Vir Das Sends Loud And Clear Message to Those Who Find His Jokes Offensive
काम्या पंजाबी, वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि वह अपना काम करने के लिए यहां हैं और आगे भी इसे जारी रखेंगे। वीर दास ने कहा कि उन्होंने अभी तक किसी भी सेंसरशिप का सामना नहीं किया है। भारत में लोगों को हंसाने और प्यार फैलाने के लिए अभी और ज्यादा कॉमेडी क्लबों की जरूरत है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood news Vir Das Sends Loud And Clear Message to Those Who Find His Jokes Offensive
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

वीर दास ने कहा, मैं सिर्फ एक शो कर रहा था। जहां मेरी ऑडियंस थी। मैंने एक पीस लिखा। मुझे नहीं लगता कि आप कभी भी बातचीत शुरू करने की उम्मीद करते हैं। मुझे लगता है कि आप लोगों को कमरे में हंसाने की उम्मीद करते हैं। मैं यहां अपना काम करने आया हूं और आगे भी जारी रखूंगा। मैं नहीं रुकूंगा। मेरा काम लोगों को हंसाना है और अगर आपको यह मजाकिया नहीं लगता तो मत हंसों।

विज्ञापन
bollywood news Vir Das Sends Loud And Clear Message to Those Who Find His Jokes Offensive
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

42 साल के इस कॉमेडियन ने अपने एक अन्य इंटरव्यू में कहा, मैं सोचता हूं कि हंसी एक उत्सव की तरह है। जब हंसी और तालियां एक कमरे में गूंजती हैं, तो गर्व का क्षण होता है। उन्होंने कहा, कोई भी भारतीय जिसके पास सेंस ऑफ ह्यूमर है या फिर जिसने मेरा पूरा वीडियो देखा है, वह जानता है कि रूम में क्या हुआ था। लाखों लोगों ने मेरे शो के लिए मुझे प्यार दिया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed