फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाबी फोक का पहला सुपर स्टार जिसे 27 साल की उम्र में ही बदमाशों ने सरेआम गोलियां से भून दिया था

Fri, 08 Mar 2019 06:05 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 08 Mar 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
bollywood producer preparing biopic on Punjabi folk singer Amar Singh Chamkila
अमर सिंह चमकीला - फोटो : social media

अमर सिंह चमकीला एक ऐसा नाम है जिन्हें पंजाबी लोकगीत और अपनी बेहतरीन स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। चमकीला एक मशहूर पंजाबी सिंगर थे साथ ही साथ वह खुद ही अपने गाने लिखते थे। उनका अपना एक बैंड भी था जिसमें दो लोग और उनकी पत्नी अमरजोत सिंह चमकीला, जिनके साथ वह गाना भी गाते और तुम्बी भी बजाया करते थे। वह सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मशहूर थे। उनके सुपरहिट गानों में ललकारे नाल और कुछ धार्मिक गीत बाबा तेरा ननकाना, तलवार मैं कलगीधार दी काफी लोकप्रिय रहे थे। 

bollywood producer preparing biopic on Punjabi folk singer Amar Singh Chamkila
अमर सिंह चमकीला - फोटो : social media

करियर की शुरूआत
अमर सिंह चमकीला का जन्म 21 जुलाई 1960 को डुग्री गाँव लुधियाना में हुआ था। पढाई पूरी करने के बाद वह इलेक्ट्रीशियन बनना चाहते थे, लेकिन उन्हें नौकरी एक कपड़े की मिल में मिली। उन्हें संगीत का शौक था तो कुछ सालों में वह हारमोनियम और ढोलकी बजाना सीख गए। 18 साल की उम्र में उनका मिलना सुरेंद्र शिंदा से हुआ, तब सुरेंद्र को पता लगा कि अमर सिंह  कितने प्रतिभाशाली थे। फिर सुरेंद्र और अमर ने एक साथ काम करना शुरू कर दिया, और अमर सिंह ने अपने नाम के आगे चलकीला लगा लिया। जिसके बाद कुछ ही समय में उनकी शादी भी हो गई। 

bollywood producer preparing biopic on Punjabi folk singer Amar Singh Chamkila
अमर सिंह चमकीला - फोटो : social media

ऐसे हुई गायन की शुरुआत
शादी हुई तो घर की जिम्मेदारियाँ भी बढ़ गई, पर तब तक वह कुछ खास गाया नहीं करते थे, वह ज्यादातर सुरेंद्र के लिए गाने लिखा करते थे। पैसों की जरूरत के चलते उन्होंने खुद सोलो परफॉर्मेंस देना शुरु कर दिया था। वह अकसर अपने गाने में दुनिया की सच्चाई लोगों के सामने रखते थे। इसके चलते उनके गानों को लोग पसंद करने लगे, फिर धीरे धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood producer preparing biopic on Punjabi folk singer Amar Singh Chamkila
amar singh chamkila - फोटो : file photo

कुछ समय बाद चमकील ने सोनिया शिंदा के साथ मिलकर स्टेज परफॉर्मेंस देने लगे था। दरअसल सोनिया शिंदा, सुरेंद्र शिंदा के साथ गाया करती थीं, लेकिन सुरेंद्र जब कनाडा के टूर पर गए थे तब वह अपने साथ एक और लोकप्रिय सिंगर गुलशन कोमल ले गए थे। जिसके चलते सोनिया ने चमकीला को कहा कि वह अपनी एक एल्बम रिकॉर्ड करें। जिसके बाद 1981 में दोनों ने मिलकर आठ गाने रिकॉर्ड किए, एल्बम बापू साडा गुम हो गया के नाम से। 

विज्ञापन
bollywood producer preparing biopic on Punjabi folk singer Amar Singh Chamkila
अमर सिंह चमकीला - फोटो : social media
कहानी का तीसरा कोण
उसके बाद उन्होंने एक और सिंगर के साथ काम किया जिनका नाम था मिस उषा। उसी साल उन्होने अमरजोत के साथ भी काम किया था। अमरजोत खुद भी काफी लोकप्रिय थीं, कुलदीप मानक जैसे जाने माने सिंगर के साथ भी वह काम कर चुकी थीं। जिसके बाद, जल्द यह जोड़ी बहुत लोकप्रिय हो गई। इस लोकप्रियता को बरकरार रखने के लिए अमर सिंह चमकीला ने 23 मई 1983 में अमरजोत के साथ दूसरी शादी की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed