सब्सक्राइब करें

मसाकली 2.0 से याद पिया की आने लगी तक, बॉलीवुड के वो गाने जिनके रीमिक्स ने फैंस का निकाल दिया रोना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 26 Mar 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
Bollywood remix songs which we did not need but made anyway see the list
माधुरी, फाल्गुनी, जैकलीन, दिव्या - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में धमाकेदार गाने तो बनते हीं हैं उनके रीमिक्स गाने भी अक्सर सुनने को मिल जाते हैं। रेट्रो गाने को जब रीमिक्स करके संगीत के दीवानों के सामने पेश किया गया तो फैंस के ये गाने काफी पसंद आए। हालांकि पिछले काफी समय से कुछ ऐसे रीमिक्स गाने भी आए हैं जो दर्शकों को सुनना कुछ खास पसंद नहीं आया। तो चलिए आपको बताते हैं उन रीमिक्स सॉन्ग के बारे में जिन्हें दर्शकों ने ओरिजनल जितना पसंद नहीं किया।

Bollywood remix songs which we did not need but made anyway see the list
माधुरी दीक्षित, जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Instagram

एक दो तीन

जैसे ही आप एक दो तीन सुनते हैं तो आपकी स्टेज पर थिरकतीं माधुरी दीक्षित याद आ जाती हैं। फिल्म 'तेजाब' में माधुरी ने इस गाने पर जबरदस्त डांस किया था और दर्शकों को ये गाना खूब पसंद आया था। हालांकि 'बागी 2' में जब जैकलीन इस गाने में नजर आईं तो फैंस को उनका ये अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

Bollywood remix songs which we did not need but made anyway see the list
जायेद खान, ऋद्धा- - फोटो : Instagram

दस बहाने

फिल्म 'दस' को भले ही दर्शकों ने कुछ खास पसंद ना किया हो लेकिन फिल्म के इस ट्रैक को लोगों ने काफी पसंद किया था। सालों तक फैंस इस गाने को सुनते रहे। वहीं 'बागी 3' में एक बार फिर इस गाने को ऋद्धा और टाइगर के साथ रिक्रिएट किया गया था जो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood remix songs which we did not need but made anyway see the list
फाल्गुनी पाठक, दिव्या कुमार खोसला - फोटो : Instagram

याद पिया की आने लगी

याद पिया की आने लगी 90 के दशक में हर टीनएजर का पसंदीदा गाना था। इस गाने को फाल्गुनी पाठक ने गाया था। वहीं कई सालों बाद दिव्या कुमार खोसला पर ये गाना रीमिक्स करके बनाया गया। इस गाने को बनाने की क्या जरूरत थी ये आज तक दर्शक नहीं समझ पाए।

विज्ञापन
Bollywood remix songs which we did not need but made anyway see the list
काजोल,अजय देवगन, परीणीति चोपड़ा - फोटो : Instagram

नींद चुराई मेरी

फिल्म 'इश्क' में ये गाना काजोल, अजय देवगन, जूही चावला और आमिर खान पर फिल्माया गया था। ये गाना उन दिनों तो सुपरहिट हुआ ही था आज भी लोग इसे भूले नहीं। रोहित शेट्टी ने अजय देवगन और परीणीति चोपड़ा को लेते हुए एक बार फिर ये गाना 'गोलमाल अगेन' में रिक्रिएट किया था। हालांकि दर्शकों को पुराना गाना ही ज्यादा पसंद आया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed