फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: खुद से शाहरुख-सलमान और आमिर को बेहतर मानते हैं सैफ अली खान, कहा-अच्छा हुआ...'

Mon, 24 May 2021 09:20 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 24 May 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Bollywood: Saif Ali Khan considers Shah Rukh-Salman and Aamir better than himself, said- well done
आमिर खान, शाहरुख खान, सैफ अली खान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में जब भी खान नाम लिया जाता है तो सभी के मन में आमिर, शाहरुख और सलमान के नाम ही आते हैं।  हालांकि इन तीनों के अलावा एक और खान है, जिसने इन्हीं के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था।  उसका नाम है सैफ अली खान।  सैफ ने अपने हालिया इंटरव्यू में बॉलीवुड के तीनों खान से कम सफल होने को लेकर बात की है। एक इंटरव्यू के दौरान जब सैफ अली खान से तीनों खान से कम सफल होने के बारे में पूछा और कहा कि यह उनके लिए अच्छी बात है। इस बात से सहमत होकर सैफ अली खान कहते हैं, 'मुझे कहना पड़ेगा कि यह सभी- शाहरुख, सलमान और आमिर -एक तरह से एक्टर बनने के लिए ही जन्में थे।  मुझे लगता है कि यह उनके बचपन का उद्देश्य होगा। मैं जनता हूं कि उनमें से दो के बारे में यह बात सच है। '

Bollywood: Saif Ali Khan considers Shah Rukh-Salman and Aamir better than himself, said- well done
सैफ अली खान - फोटो : Instagram

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि यह सलमान का उद्देश्य था या नहीं लेकिन मैं यह जरूर कह सकता हूं कि वह इसी के लिए बने हैं और जैसी सफलता उन्होंने देखी है वह उसी के लिए बने हैं।  मैंने ऐसे समय पर फिल्मों को करना शुरू किया था जब या तो आप सुपरस्टर बनने का सपना देखते हो या फिर आपको फर्क नहीं पड़ता।  और वहां एक ऐसा पॉइंट था, जो नाजुक नहीं था बल्कि अलग-अलग किरदारों एक बारे में था। जो अब हो चुके हैं।'

Bollywood: Saif Ali Khan considers Shah Rukh-Salman and Aamir better than himself, said- well done
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सैफ अली खान ने अक्षय कुमार और उनके साथ अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में भी बात की। उन्होंने कुमार की तारीफ करते हुए कहा, 'मैं कई फिल्मों में क्यूट और फन था और मैंने अक्षय कुमार के साथ बहुत सारा काम किया, जो शायद उस समय कम क्यूट और फन थे, तो हम मिलकर एक सुपर इंसान बन गए और इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood: Saif Ali Khan considers Shah Rukh-Salman and Aamir better than himself, said- well done
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सैफ अली खान ने फिल्मों में अपनी एक्टिंग से तो लोगों का दिल जीता ही, अब वो वेब सीरीज में भी काम कर रहे हैं। उनकी आखिरी सीरीज तांडव अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई थी। सैफ अली खान की उम्र की बात करें तो वो 50 साल के हैं, लेकिन पर्दे पर उनकी उम्र 30-35 साल नजर आती है। असल जिंदगी में भी सैफ काफी हैंडसम और फिट दिखते हैं।

विज्ञापन
Bollywood: Saif Ali Khan considers Shah Rukh-Salman and Aamir better than himself, said- well done

वहीं, उनके पर्सनल लाइफ  बात करें तो करीना और सैफ ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में शादी रचाई थी। शादी के चार साल बाद 20 दिसंबर 2016 को करीना ने पहले बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। इसके बाद साल 2021 में सैफ-करीना दोबारा माता-पिता बनें। करीना के छोटे बेटे की तस्वीर देखकर उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed