सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: करोड़ों का पटौदी पैलेस दोबारा खरीदने पर सैफ अली खान का जवाब, बोले- मैंने इसे फिर से नहीं खरीदा, बल्कि लीज चुकाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 07 Sep 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
Bollywood: Saif Ali Khan's reply on re-buying the pataudi palace says I just paid the lease will not say to buy it again
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भूत पुलिस के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में इस सिलसिले में एक न्यूज वेबसाइट से हुई बातचीत के दौरान सैफ ने अपने पुश्तैनी महल और खर्चों के बारे में खुलकर बात की। पटौदी पैलेस दोबारा खरीदने को लेकर पूछे गए सवाल पर सैफ ने कहा कि इसे पैलेस को दोबरा खरीदना नहीं कहेंगे। मैंने बस उसकी लीज चुकाई है। दरअसल, हरियाणा के पटौदी में स्थित पटौदी पैलेस लगभग 10 एकड़ में फैला है। इस महल में 150 से ज्यादा कमरे हैं। इसे एक होटल ग्रुप ने लीज पर लिया था, जिसने 2014 तक इसे लग्जरी प्रॉपर्टी के तौर पर ऑपरेट किया।

इस दौरान अभिनेता ने कहा कि कहा- इस देश में आधे से ज्यादा बिजनेसमैन के पास पुश्तैनी जायदाद है और हमारे पास नहीं है। लेकिन, हम उन लोगों से ज्यादा विशेषाधिकार रखते हैं, जो वाकई गरीब हैं।

 

 

Trending Videos
Bollywood: Saif Ali Khan's reply on re-buying the pataudi palace says I just paid the lease will not say to buy it again
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

मेरी वित्तीय समस्याओं की तुलना नहीं की जा सकती- सैफ

बातचीत के दौरान सैफ ने कहा कि मैं और मेरे को-स्टार अर्जुन कपूर दोनों ही अपने अधिकारों को जानते हैं। हम मानते हैं कि हम देश के 90 फीसदी या इससे भी ज्यादा लोगों से ज्यादा बेहतर होंगे, इसलिए हम इसके महत्व को भी समझते हैं। मेरी कुछ वित्तीय समस्याएं रही हैं और अभी भी हैं, लेकिन इसकी तुलना बहुत सारे लोगों से नहीं की जा सकती है। क्योंकि अगर मैं ऐसा करता हूं तो ये उन्हें हास्यास्पद लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood: Saif Ali Khan's reply on re-buying the pataudi palace says I just paid the lease will not say to buy it again
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

अपने साथ काम कर रहे लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें

सैफ ने कहा कि, "आप अपने आस-पास के लोगों के प्रति दयावान रह सकते हैं। उनका सम्मान कीजिए। हमारे साथ काम करने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार कीजिए। हम ऐसे लोगों के लिए इंश्योरेंस एजेंसी की तरह हैं। टैक्स दीजिए, ऐसे लोगों के बच्चे का खर्च उठाइए और इसी तरह के कामों से अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें।"

Bollywood: Saif Ali Khan's reply on re-buying the pataudi palace says I just paid the lease will not say to buy it again
भूत पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

जल्द रिलीज होगी फिल्म भूत पुलिस

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही फिल्म भूत पुलिस में नजर आएंगे। इस फिल्म में सैफ के अलावा अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम भी शामिल हैं। पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 17 सितंबर को  डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
Bollywood: Saif Ali Khan's reply on re-buying the pataudi palace says I just paid the lease will not say to buy it again
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों में कर रहे काम

इसके अलावा सैफ अली खान की दूसरी फिल्मों की बात की जाए तो वह 'बंटी और बबली-2', 'आदि पुरुष' और तमिल सुपर हिट विक्रम वेदा के हिंदी रीमेक में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ रितिक रोशन भी नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed