{"_id":"61d1cea1d4217637aa13cfa8","slug":"bollywood-salman-khan-did-not-marry-because-of-rekha-the-actor-himself-revealed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड: रेखा की वजह से सलमान खान ने नहीं की शादी, अभिनेता ने खुद किया था खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड: रेखा की वजह से सलमान खान ने नहीं की शादी, अभिनेता ने खुद किया था खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 02 Jan 2022 09:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, रेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'दबंग' यानी सलमान खान 56 साल के हो चुके हैं लेकिन आज भी अभिनेता इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर माने जाते हैं। सलमान खान की जिंदगी में कई लड़कियां आईं लेकिन उनका कोई भी रिश्ता शादी के बंधन तक नहीं पहुंच पाया। इसी वजह से सलमान खान की शादी इंडस्ट्री का हॉट टॉपिक है, जिससे जुड़े सवाल अक्सर सलमान से पूछे जाते हैं और अभिनेता हमेशा ही इन सवालों को हंसी में टाल देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है सलमान खान ने एक बार उस अभिनेत्री के नाम का खुलासा किया था, जिसकी वजह से सलमान खान आज तक सिंगल हैं।
दरअसल, सलमान खान ने अपने कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस में खुलासा किया था कि उन्होंने बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री रेखा की वजह से अब तक शादी नहीं की है और उनकी वजह से ही वह सिंगल हैं क्योंकि वह रेखा से शादी करना चाहते थे।
2 of 5
रेखा, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
रेखा अपनी फिल्म ‘सुपर नानी’ का प्रमोशन करने बिग बॉस में पहुंची थीं। इस दौरान रेखा ने शो में बताया था कि जब सलमान टीनेजर थे तब वह मुझ से प्रभावित थे। उन दिनों हम दोनों पड़ोसी हुआ करते थे और इसी वजह से जब मैं सुबह 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक पर जाती थीं तब वह साइकिल पर मेरे पीछे-पीछे चलते थे। सलमान मुझे बालकनी में खड़े होकर देखा करते थे। उन्हें तब पता नहीं था लेकिन वह मुझसे प्यार करने लगे थे।
3 of 5
रेखा
- फोटो : Instagram
इसके आगे रेखा ने बताया था कि सलमान खान ने अपने दोस्त के साथ मेरी योग क्लासेस भी जॉइन की। इतना ही नहीं, सलमान खान ने घर में सभी को यह तक कह दिया था कि जब मैं बड़ा हो जाऊंगा तब मैं उस लड़की से शादी करना चाहता हूं।’ रेखा की ये बात सुनकर सलमान खान थोड़ा शर्मा जाते हैं और फिर कहते हैं कि शायद इसी वजह से मेरी शादी अब तक नहीं हुई। सलमान की इस बात पर रेखा भी मजेदार जवाब देती हैं। वह कहती हैं, ‘अब ये बोलिए शादी इसी वजह से मैंने शादी नहीं की।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान का बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ चुका है, जिसमें संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय से लेकर कटरीना कैफ तक शामिल हैं। सलमान और संगीता की शादी भी होने वाली थी। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था लेकिन आखिरी मौके पर दोनों की शादी कैंसिल हो गई और दोनों हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान, ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान का ऐश्वर्या राय संग रिश्ता भी काफी चर्चा में रहा था। दोनों बॉलीवुड के पावर कपल थे। सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ी को फैंस भी खूब पसंद करते थे लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। दोनों लगभग साढ़े तीन साल रिश्ते में रहे थे। दोनों का ब्रेकअप की काफी चर्चा में रहा था। आज के समय में सलमान और ऐश्वर्या एक-दूसरे के सामने भी नहीं आते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।