फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: नीना गुप्ता ने बेटी मसाबा से कहा- ‘मुझे कभी बुड्ढी मत कहना’, फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया

Sun, 02 Jan 2022 08:34 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 02 Jan 2022 08:34 PM IST
विज्ञापन
Neena Gupta asked for three big promises from daughter Masaba on New Year said Do not call me old age women watch video
नीना गुप्ता-मसाबा - फोटो : Instagram

साल 2022 की शुरुआत हो चुकी है और इस नए साल का हर किसी ने दिल खोलकर स्वागत किया है। हर साल की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सितारों ने साल 2022 की शुरुआत पार्टीज के साथ की, जिनकी तस्वीरें और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन सबके बीच बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने अपनी मां का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें नीना अपनी बेटी से एक ऐसी बात कहती हुई दिखाई दे रही हैं, जिससे दुनियाभर की माएं सहमत होगी। इस वीडियो में नीना अपनी बेटी मसाबा को बोलती दिखाई दे रही हैं कि मुझे कभी बुड्ढी मत कहना।


 
दरअसल, मसाबा गुप्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो उनकी मां नीना गुप्ता का है। इस वीडियो में मसाबा गुप्ता ने अपनी मां नीना से उनके रेजॉलूशन व गिफ्ट्स के बारे में पूछा। इस पर नीना गुप्ता ने अपनी बेटी मसाबा से तीन वादे लिए हैं।

Neena Gupta asked for three big promises from daughter Masaba on New Year said Do not call me old age women watch video
नीना गुप्ता, मसाबा गुप्ता - फोटो : Instagram

वीडियो में नीना गुप्ता कहती हैं, ‘वादा करो कि तुम मुझ पर चिल्लाओगी नहीं। दूसरा- तुम मुझे बुड्ढी नहीं बुलाओगी और तीसरा, जो तुम सभी जानते हो कि जिंदगी में धीरे और स्थिरता के साथ हमेशा आगे बढ़ते रहना है।’ इसके बाद वीडियो में नीना बाय बोलती हुई भी नजर आती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Masaba (@masabagupta)

Neena Gupta asked for three big promises from daughter Masaba on New Year said Do not call me old age women watch video
नीना गुप्ता, मसाबा गुप्ता - फोटो : instagram/masabagupta

इस वीडियो के साथ मसाबा ने कैप्शन में लिखा, ‘मैंने मां से नए साल के रेजॉलूशन के बारे में पूछा, उन्होंने ये तो नहीं बताया लेकिन ये जरूर बताया कि मुझे उनके लिए क्या करना चाहिए।' नीना गुप्ता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर्स नीना गुप्ता को प्यारा और सुंदर बता रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'सभी माएं ऐसी क्यों होती हैं?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Neena Gupta asked for three big promises from daughter Masaba on New Year said Do not call me old age women watch video
विवियन रिचर्ड्स, नीना गुप्ता, मसाबा - फोटो : instagram/masabagupta

नीना गुप्ता ने अपनी जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना किया है और इस बारे में उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘सच कहूं तो’ में भी बताया है, जो कुछ समय पहले ही रिलीज हुई है। नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं। मसाबा, नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं। हालांकि, नीना और विवियन रिचर्ड्स ने शादी नहीं की। ऐसे में नीना ने आर्थिक तंगी के बीच अपनी बेटी की परवरिश की है। नीना गुप्ता ने साल 2008 में 50 साल की उम्र में दिल्ली के विवेक मेहरा से शादी की थी।

विज्ञापन
Neena Gupta asked for three big promises from daughter Masaba on New Year said Do not call me old age women watch video
नीना गुप्ता - फोटो : Insatagram- @neena_gupta

नीना गुप्ता बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। उन्होंने ‘बधाई हो’, ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’, ‘पंगा’ जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed