फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: विक्की कौशल के खिलाफ FIR, राहुल रवैल भी कोरोना संक्रमित, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Sun, 02 Jan 2022 07:15 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 02 Jan 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap: FIR against Vicky Kaushal Rahul Rawail also corona infected read 10 big entertainment news
राहुल रवैल, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल और सारा अली खान इन दिनों मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म से उनका लुक पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लक्ष्मण उटेकर की रोमांटिक कॉमेडी ने इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रखा है। अब खबर आ रही है कि इंदौर के रहने वाले एक शख्स ने विक्की के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता जय सिंह यादव ने कहा, “फिल्म सीक्वेंस में इस्तेमाल किया गया वाहन नंबर मेरा है; पता नहीं फिल्म यूनिट को इसकी जानकारी है या नहीं...यह अवैध है, बिना अनुमति के मेरी नंबर प्लेट का उपयोग नहीं कर सकते। मैंने स्टेशन पर एक ज्ञापन दिया है। मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए।"

मुश्किल में विक्की कौशल: अभिनेता के खिलाफ इंदौर में शिकायत दर्ज, गाड़ी नंबर चुराने का लगा आरोप

 

 

Filmy Wrap: FIR against Vicky Kaushal Rahul Rawail also corona infected read 10 big entertainment news
राहुल रवैल - फोटो : सोशल मीडिया

"बेताब" और "अर्जुन" जैसी फिल्मों के निर्देशन करने वाले राहुल रवैल कोरोना पॉजिटिव हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म निर्माता की एक सप्ताह पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। पीटीआई के अनुसार 70 वर्षीय निर्देशक की हालत में सुधार हो रहा है और वह आइसोलेशन में रहकर डॉक्टर्स की सलाह अनुसार सभी एहतियात बरत रहे हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि राहुल रवैल जल्द ही दोबारा कोविड टेस्ट करवाएंगे और उसके बाद ही पता चल पाएगा की वह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं या नहीं। बता दें कि निर्देशक बॉलीवुड की नवीनतम हस्तियों में से एक हैं, जिनकी हाल ही में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले अभिनेत्री मृणाल ठाकुर, नोरा फतेही, अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला, निर्माता रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी भी पॉजिटिव आए थे।

कोरोना का कहर: मृणाल ठाकुर के बाद फिल्ममेकर राहुल रवैल आए कोरोना पॉजिटिव, पीटीआई ने की पुष्टि

 

 

Filmy Wrap: FIR against Vicky Kaushal Rahul Rawail also corona infected read 10 big entertainment news
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज हम सब के साथ नहीं हैं। लेकिन वह अपने प्रशंसकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक उन्हें याद करते हुए पोस्ट साझा करते रहते हैं। हालांकि फैंस तक अचंभित रह गए जब 01 जनवरी को, सुशांत के फेसबुक पेज से एक संदेश आया। पूरा पोस्ट पढ़ने के बाद प्रशंसकों को समझ आया कि दिवंगत अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति की ओर से यह पोस्ट लिखी गई है।

Sushant Singh Rajput:अभिनेता के फेसबुक पेज से बहन श्वेता ने किया ये पोस्ट, फैन्स हुए भावुक, बोले- मिस यू भाई

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: FIR against Vicky Kaushal Rahul Rawail also corona infected read 10 big entertainment news
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वे एक बार फिर से तारा सिंह की सकीना के किरदार के साथ वापसी कर रही हैं। अमीषा अपने काम को लेकर तो चर्चा में है ही लेकिन इसी के साथ इस समय वे अपने एक ट्वीट को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अमीषा ने हाल ही में फैसल पटेल के जन्मदिन के मौके पर ट्विटर के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दी। उनके इस ट्वीट के बाद यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि अमीषा पटेल फैसल को डेट कर रही हैं। उनके इस ट्वीट को फैसल ने भी रिट्वीट किया है। हालांकि अभी इन दोनों ने ही अपने रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है।

Twitter: अमीषा पटेल ने ट्विटर पर किया प्यार का इजहार, जानिए कौन है वो शख्स

 

विज्ञापन
Filmy Wrap: FIR against Vicky Kaushal Rahul Rawail also corona infected read 10 big entertainment news
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने रविवार को एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के जरिए अनुपम खेर ने अपने फैंस को खास संदेश दिया है। उन्होंने फैंस से कहा कि जो लोग दिल दुखाते हैं उनसे थोड़ा दूर रहा जाए। अनपुम खेर के इस टेक्स्ट वीडियो में लिखा हुआ है, इस साल चलो थोड़ा सुकून से जिया जाए जो दिल दुखाते हैं उनसे थोड़ा दूर रहा जाए। 

एक्टर अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो, लिखा- जो दिल दुखाते हैं उनसे दूर रहा जाए...

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed