बदलते वक्त से साथ लोगों के पास समय की काफी किल्लत रहती है। यहां तक कि लोग अपने लिए भी समय नहीं निकाल पाते हैं कि वह कोई फिल्म देख लें या फिर कहीं घूम कर आ जाए। अक्सर लोगों को फिल्में देखना बहुत पसंद हैं लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते वह उसका मजा नहीं ले पाते हैं। हालांकि बॉलीवुड ने समय के हिसाब से शॉर्ट फिल्मों पर खूब काम किया है। इन शॉर्ट फिल्मों को देख कर आप खुद को एंटरटेन कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में। जो बॉलीवुड की उन 100 करोड़ जैसी बिग बजट फिल्मों से कई ज्यादा बेहतरीन हैं।
Bollywood: भारी भरकम बजट वाली फिल्मों से बेहतर हैं ये शॉर्ट मूवीज, गंभीर मुद्दों पर फोकस कर बटोरी वाहवाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूस
शेफाली शाह एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में अभिनय किया है। वह शॉर्ट फिल्म से लेकर लॉन्ग फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। शेफाली की शॉर्ट फिल्म जूस एक मध्यम वर्गीय गृहिणी के जीवन पर आधारित है। इस शॉर्ट फिल्म में दिखाया जाता है कि किस प्रकार से महिला घर की रसोई में मेहमानों के लिए खाना तैयार करती है। वहीं, पति अपने मेहमानों के साथ बैठकर आनंद लेता है। इस फिल्म में बिना किसी ड्रामे के एक बेहतर विषय को सरलता से पेश किया गया है। जूस फिल्म भले ही शॉर्ट है लेकिन मैसेज काफी स्ट्रोग हैं।
खुजली
खुजली हिंदी की सबसे बेहतरीन शॉर्ट फिल्मों में से एक है। यह एक हास्य फिल्म है जो एक वृद्ध जोड़े पर आधारित है। जो कि अपने जीवन में सेक्स को लेकर फिर से एक्साइटेड नजर आते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि दोनों ही मिडल एज कपल हॉलीवुड की मूवी 50 शेड्स ऑफ ग्रे से इंस्पायर होते हैं। फिल्म में मॉडर्न इंटिमेसी को लेकर दिखाया गया है। इसमें जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता नजर आई हैं। उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों पर अच्छा प्रभाव डाला है।
बास्केटबॉल कोर्ट में बेन एफ्लेक संग नजर आए रणवीर सिंह
जय माता दी
जय माता दी टेरिबली टाइनी टेल्स की एक बेहतरीन शॉर्ट फिल्म है।यह शॉर्ट फिल्म एक अविवाहित जोड़े पर बनी है जो एक साथ रहना चाहते हैं लेकिन समाज उन्हें इसकी अनुमति नहीं देता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे यह जोड़ा लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए अनोखे और अलग तरीके निकालते हैं। क्योंकि समाज उन्हें शादी शुदा न होने के कारण एक साथ नहीं रहने देता है। फिल्म में काफी ट्विस्ट एंड टर्न आते हैं जो देखना काफी मजेदार है।
सेल्फी' क्वीन बनकर मैं खिलाड़ी सॉन्ग पर थिरकीं मोनालिसा
छुरी
फिल्म में टिस्का चोपड़ा, अनुराग कश्यप और सुरवीन चावला नजर आईं है। फिल्म में तीनों की परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया है। छुरी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित है। इस फिल्म में अनुराग कश्यप का सुरवीन चावला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होता है। जिसकी जानकारी पत्नी टिस्का चोपड़ा को होती है और वह सुरवीन को धमकी देने के लिए पहुंचती है। फिल्म ने लोगों को काफी इंप्रेस किया था।
मखमली बिस्तर पर मौनी ने बिखेरा हुस्न का जलवा