फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: पांचवीं बार भी कोविड- 19 पॉजिटिव निकलीं कनिका कपूर, सिंगर की हालत पर डॉक्टर्स ने कही ये बात

Tue, 31 Mar 2020 10:49 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 31 Mar 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
Bollywood singer Kanika Kapoor fifth sample test for Covid 19 has also come out to be positive
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media

कोविड 19 संक्रमित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर लंबे वक्त से अस्पताल में भर्ती हैं। कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और पिछली चार रिपोर्ट्स उनकी पॉजिटिव आई हैं। वहीं अब सिंगर की पांचवी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ऐसे में कनिका कपूर के फैंस और रिश्तेदार थोड़े परेशान नजर आ सकते हैं, हालांकि अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि डरने वाली कोई बात नहीं है।



Bollywood singer Kanika Kapoor fifth sample test for Covid 19 has also come out to be positive
Kanika Kapoor - फोटो : Instagram

दरअसल बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमित मरीज की हर 48 घंटे के बाद जांच की जाती है। ऐसे में अब पांचवी बार भी कनिका कपूर कोरोना वायरस संक्रमित निकली हैं। कनिका का इलाज लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में जारी है। अस्पताल के निदेशक प्रो. आरके धीमान का कहना है कि सिंगर की हालत अभी स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। इसके साथ ही अस्पताल की ओर से कहा गया है कि जब तक अभिनेत्री की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आएगी तब कर उन्हें अस्पताल में ही रहना पड़ेगा।

Bollywood singer Kanika Kapoor fifth sample test for Covid 19 has also come out to be positive
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media

याद दिला दें कि जब कनिका कपूर की चौथी रिपोर्ट भी कोविड 19 पॉजिटिव आई थी तो सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। कनिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि उम्मीद करती हूं कि मेरी अगली रिपोर्ट निगेटिव आए। इसके साथ ही कनिका ने एक मोटिवेशनल कोट 'जिंदगी हमे वक्त का सही इस्तेमाल करना सिखाती है जबकि वक्त हमे जिंदगी की कीमत समझाता है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Going off to bed. Sending you all loving vibes. Stay safe you guys ❤ Thank you for your concern but I am not in the ICU. I am fine. I hope my next test is negative. Waiting to go home to my kids and family 🤗❤ miss them!

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood singer Kanika Kapoor fifth sample test for Covid 19 has also come out to be positive
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही कनिका कपूर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस बात का भी जिक्र किया था कि वो अपने बच्चों और परिवार को बहुत याद कर रही हैं और ऐसी उम्मीद कर रही हैं कि सभी सुरक्षित होंगे। बता दें कि कनिका कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि वो कोरोना वायरस संक्रमित हैं, हालांकि कुछ दिनों के बाद उन्होंने वो पोस्ट भी डिलीट कर दिया था।

विज्ञापन
Bollywood singer Kanika Kapoor fifth sample test for Covid 19 has also come out to be positive
कनिका कपूर के साथ पार्टी में शामिल पूर्व सीएम वसुंधरा राजे - फोटो : Amar Ujala

गौरतलब है कि कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित होने के बाद भी वो कुछ पार्टीज में शामिल हुई थीं, इन पार्टियों में आम लोगों के साथ ही राजनीति के कुछ दिग्गज भी शामिल थे। वहीं जब बाद में कनिका के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी तो कुछ सोशल मीडिया यूजर्स जहां सिंगर को ट्रोल कर रहे थे तो वहीं कुछ उनके समर्थन में आ गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed