फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Films: 'देवरा' से लेकर 'वार 2' तक, इन फिल्मों में साथ आएंगे नॉर्थ और साउथ के सितारे

Thu, 01 Aug 2024 01:03 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 01 Aug 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bollywood South Actor Pairs in Upcoming Movies War 2 Vrushabha KGF 3 Devara
देवरा-वॉर 2-केजीएफ 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

भारतीय सिनेमा में एकजुटता देखने को मिल रही है। साउथ और नॉर्थ की दूरियां अब खत्म हो रही हैं। बीते कुछ समय से साउथ फिल्मों में बॉलीवुड स्टार्स का दबदबा देखने को मिल रहा है। वहीं, अब हिंदी फिल्मों में भी साउथ स्टार्स की धाक देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं हिंदी बेल्ट की फिल्में अब साउथ में धमाल मचा रही हैं और साउथ की फिल्मों को भी हिंदी दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी यह सिलसिला जारी रहने वाला है। तो चलिए आज हम उन साउथ और नॉर्थ स्टार्स के नाम जान लेते हैं, जो आगामी फिल्मों में एक साथ नजर आएंगे-

Bollywood South Actor Pairs in Upcoming Movies War 2 Vrushabha KGF 3 Devara
'देवरा: पार्ट 1' - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr

जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म 'देवरा' को लेकर प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। फिल्म के निर्देशन की कमान कोरताला शिवा ने संभाली है। इस मूवी से बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर अपना साउथ डेब्यू करने जा रही हैं। इस फ्रेश जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए साउथ और नॉर्थ दोनों फिल्मों के दर्शक बेताब हैं।

Bollywood South Actor Pairs in Upcoming Movies War 2 Vrushabha KGF 3 Devara
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : एक्स

साउथ सुपरस्टार यश अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ' और 'केजीएफ 2' की अपार सफलता के बाद इसकी अगली कड़ी 'केजीएफ 3' को लेकर हेडलाइंस में हैं। खबरों की मानें तो पैन इंडिया स्टार साल 2025 में 'केजीएफ 3' की शूटिंग शुरू करेंगे और यह मूवी साल 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रिपोर्ट्स की मानें तो 'केजीएफ 3' में 70 के दशक का अंत और 80 के दशक की शुरुआत दिखाई जाएगी। इसमें बॉलीवुड स्टार्स रवीना टंडन और संजय दत्त भी नजर आएंगे। 

Nora Fatehi: 'किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं...,' नारीवाद पर दिए विवादित बयान पर नोरा फतेही ने मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood South Actor Pairs in Upcoming Movies War 2 Vrushabha KGF 3 Devara
वृषभ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए तैयार हैं। शनाया साउथ अभिनेता मोहनलाल की फिल्म 'वृषभ' के साथ साउथ फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। शनाया कपूर सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं। शनाया के डेब्यू के लिए उनके प्रशंसक काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

Actress: नब्बे के दशक की इन अभिनेत्रियों के दूल्हे हैं उम्र में हैं उनसे कम, लिस्ट में शिल्पा भी शामिल

विज्ञापन
Bollywood South Actor Pairs in Upcoming Movies War 2 Vrushabha KGF 3 Devara
वॉर 2 - ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'वॉर 2' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। फिल्म का एलान करते हुए यह बताया गया कि इसमें ऋतिक रोशन के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे। 'वॉर 2' जूनियर एनटीआर की डेब्यू फिल्म होगी। साउथ समेत नॉर्थ पट्टी के लोग भी जूनियर एनटीआर को बॉलीवुड फिल्म में देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

Bollywood: इंडस्ट्री पर राज कर रहे यूपी में जन्मे ये मशहूर बॉलीवुड सितारे, बिग बी और अनुष्का का नाम भी शामिल     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed