Star Kids: इन स्टार किड्स की डेटिंग की अफवाहों ने खूब बटोरीं सुर्खियां, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलक तिवारी की फिल्म किसी का भाई किसी की जान हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। पलक को कई बार सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, एक इंटरव्यू के दौरान पलक साफ कर चुकी हैं दोनों अच्छे दोस्त हैं।
Sara Ali Khan: करोड़ों की गाड़ी छोड़ आम लोगों की तरह सारा ने किया मेट्रो में सफर, बोलीं- मुंबई मेरी जान
नव्या नवेली नंदा ने भले ही बॉलीवुड में अब तक कदम नहीं रखा है, लेकिन वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि वह एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से कभी भी इस बात को कंफर्म नहीं किया गया।
695 Movie: अरुण गोविल फिर घर घर पहुंचाएंगे राम कथा, इन तीनों तारीखों को जोड़कर मिला फिल्म का नाम ‘695’
सारा अली खान अब तक कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। बहुत कम समय में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना ली है। सारा कई बार अफेयर को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। साल 2021 में यह बात सामने आई थी कि वह जेहन हांडा को डेट कर रही हैं। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों बेस्ट फ्रेंड हैं।
Madhoo: सामंथा की फिल्म 'शाकुंतलम' के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन से दुखी हैं मधु, बोलीं- दुख होता है जब...
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री में जान्हवी का नाम भी शामिल किया जाता है। वह अब तक कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी हैं। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। साल 2021 में यह अफवाह उड़ चुकी है कि वह अक्षत रंजन नाम के शख्स को डेट कर रही थीं।
Alia Bhatt: बेटी राहा के जन्म के बाद से लगातार थेरेपी के लिए जा रही हैं आलिया, अभिनेत्री ने किया वजह का खुलासा