फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Star Kids: बेहद स्टाइलिश हैं सेलेब्स के ये स्टार किड्स, इनकी हर अदा पर फिदा हैं फैंस

Fri, 08 Dec 2023 12:11 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 08 Dec 2023 12:11 AM IST
सार

सेलेब्स के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं। इनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर आते रही छा जाती हैं। आज की युवा पीढ़ी के लिए ये स्टार किड्स फैशन के नए से नए ट्रेंड्स सेट करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Bollywood Star Kids Who Are Known For Their Style Statement Suhana Khan Nysa Devgan Palak Tiwari Khushi Kapoor
स्टार किड्स - फोटो : सोशल मीडिया
हर किसी को स्टाइलिश दिखना पसंद होता है। इसके लिए हम आए दिन सेलेब्स के ऑउटफिट्स को कॉपी करते हैं। वहीं इन सेलेब्स के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं। इनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर आते रही छा जाती हैं। फैंस जितना अपने चेहते से प्यार करते हैं, उतना ही उनके बच्चों से भी। आज की युवा पीढ़ी के लिए ये स्टार किड्स फैशन के नए से नए ट्रेंड्स सेट करते नजर आ रहे हैं। तो आइए आज इन स्टार किड्स के लुक्स और उनके फैंस सेंस के बारे में बात करते हैं। 
Bollywood Star Kids Who Are Known For Their Style Statement Suhana Khan Nysa Devgan Palak Tiwari Khushi Kapoor
साड़ी में शनाया कपूर का बोल्ड अंदाज - फोटो : instagram
शनाया कपूर

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर काफी स्टाइलिश और बोल्ड हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। शनाया की स्टाइलिश तस्वीरे इंटरनेट पर आते ही छा जाती हैं। वह आज की युवा के लिए नए-नए फैशन ट्रेंड्स सेट करते हुए नजर आती हैं।

Bollywood Star Kids Who Are Known For Their Style Statement Suhana Khan Nysa Devgan Palak Tiwari Khushi Kapoor
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
सुहाना खान

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और गौरी खान की लाड़ली बेटी सुहाना खान बेहद स्टाइलिश और बोल्ड हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए नजर आती हैं।  उनकी स्टाइलिश तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती हैं। आज की लड़कियां सुहाना के फैशन को खूब कॉपी करती हैं। सुहाना ने नेटफ्लिक्स की द आर्चाज से हाल ही में अपना डेब्यू किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Star Kids Who Are Known For Their Style Statement Suhana Khan Nysa Devgan Palak Tiwari Khushi Kapoor
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
पलक तिवारी

टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी आए दिन अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। पलक बेहद ही स्टाइलिश हैं। पलल तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर पलक की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अपने चाहने वालों के साथ अक्सर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनकी हर तस्वीर आते ही वायरल हो जाती है। हाल ही में पलक ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से अपना डेब्यू किया है।

विज्ञापन
Bollywood Star Kids Who Are Known For Their Style Statement Suhana Khan Nysa Devgan Palak Tiwari Khushi Kapoor
राशा थडानी - फोटो : सोशल मीडिया
राशा थडानी

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी बेहद खूबसूरत हैं। सोशल मीडिया पर राशा को काफी लोग पसंद करते हैं। उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती है। अपनी मां रवीना की तरह राशा भी बेहद स्टाइलिश हैं। राशा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed