71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां पूरा देश जश्न मना रहा है। वहीं बॉलीवुड में भी जश्न शुरू हो गया है। जहां एक तरफ पूरे देश में जश्न का माहौल है, जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों ने बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में फिल्मी सितारे भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने में लगे हुए हैं। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, तापसी पन्नू जैसे सितारों ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
बॉलीवुड ने यूं मनाया गणतंत्र दिवस का जश्न, अमिताभ बच्चन से तापसी पन्नू तक ने देशवासियों को दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले शुरुआत करेंगे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो हर खास मौके पर देशवासियों और अपने फैन्स को बधाइयां देते रहते हैं। ऐसे में अमिताभ ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अमिताभ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए अपनी एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ अमिताभ ने लिखा, 'गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं । जय हिंद'।
T 3421 - गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ । जय हिंद 🇮🇳 pic.twitter.com/NoMBpeo6ts
अपनी हर बात को लोगों के सामने मुखर होकर रखने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अनुपम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में अनुपम ने लिखा है, 'मेरे प्यारे भारतवासियों। हम सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। करोड़ों भारतीयों ने मिलकर इस महान देश का निर्माण किया है। हम इसे बिखरने नहीं देंगे। भारत माता की जय। जय हिंद।'
मेरे प्यारे भारतवासियों। हम सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई। करोड़ों भारतीयों ने मिलकर इस महान देश का निर्माण किया है। हम इसे बिखरने नहीं देंगे। भारत माता की जय। जय हिंद।🙏😍🇮🇳🇮🇳🇮🇳 #HappyRepublicDay2020 pic.twitter.com/0oy6czDIWl
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। तापसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में तापसी ने लिखा, 'गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं मेरे देशवासियों। चलो आज कुछ समय निकाल के संविधान के कुछ पन्ने पढ़ ही लें। जय हिंद'।
Happy Republic Day my countrymen!
चलो आज कुछ समय निकाल के संविधान के कुछ पन्ने पढ़ ही लें ।
Jai Hind !#HappyRepublicDay
देश और दुनिया से जुड़े हर समसायिक मुद्दे को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखने वाले अभिनेता परेश रावल ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। परेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए लिखा, 'दुनियाभर में मौजूद मेरे सभी भारतीयों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। वंदे मातरम।'
Happy Republic Day to all my fellow Indians world over. Vande Matram.

कमेंट
कमेंट X