बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कार्तिक अक्सर अपनी तस्वीरें फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं। कार्तिक की इन तस्वीरों को फैन्स भी खूब पसंद करते हैं। जिसे लेकर कार्तिक अक्सर चर्चा में भी बने रहते हैं। कुछ दिन पहले कार्तिक ने बॉलीवुड के भाईजान को कॉपी कर सुर्खियां बटोरी थीं। अब कार्तिक बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट को कॉपी कर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
सलमान के बाद कार्तिक आर्यन का निकला आमिर खान कनेक्शन, तस्वीर साझा कर बताया 'रघु का स्टाइल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो कार्तिक सबसे ज्यादा सारा अली खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। लेकिन इन दिनों वो अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। कार्तिक इस फिल्म के प्रमोशन में भी जमकर जुटे हुए हैं। हाल ही में कार्तिक ने इस फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर साझा की है। जिसमें इंडस्ट्री मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी कि आमिर खान को कॉपी किया है।
कार्तिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में कार्तिक आमिर खान और जूही चावला की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के किरदार को कॉपी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में कार्तिक ने लिखा है, 'कुछ तो बात है लड़के में। रघु का स्टाइल' तस्वीर में कार्तिक लाल रंग की टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। जींस और स्पोर्ट्स शूज में कार्तिक आर्यन स्टाइलिश इंदाज में खड़े हुए हैं। कार्तिक के पीछे आमिर खान की फिल्म कयामत से कयामत तक का पोस्टर लगा हुआ है।
View this post on Instagram
Kuchh Toh baat hai Ladke mein... 🕺🏻 #SaturdayNight #Raghu ka Style #LoveAajKal ❤
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
कार्तिक की इस तस्वीर को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है इससे पहले कार्तिक ने सलमान खान के साथ की भी एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें कार्तिक स्कूल ड्रेस में सलमान की आईकॉनिक फिल्म 'मैंने प्यार किया' के सलमान की स्टाइल में बैठे हुए थे। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में कार्तिक ने लिखा था 'मैंने भी प्यार किया'।
View this post on Instagram
Maine Bhi Pyaar Kiya ❤️ Meet my other half #Raghu 🕺🏻🔥 #Kal #1990 📺🛵🎷 #LoveAajkal 💕
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
बता दें कि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'लव आज कल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ये फिल्म 14 फरवरी 2020 को रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज से पहले ही फैन्स ने सारा और कार्तिक की जोड़ी को हिट कर दिया है। ये फिल्म साल 2009 में आई फिल्म 'लव आज कल' का सीक्वल है। फिल्म में सारा के पिता सैफ अली खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे।

कमेंट
कमेंट X