हमारे पसंदीदा बॉलीवुड सुपरस्टार्स अक्सर अपनी फिल्मों में सकारात्मक भूमिकाएं निभाकर प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं। लेकिन, अब बॉलीवुड में ऐसा ट्रेंड चल रहा है कि सकारात्मक किरदार निभाने वाले बी-टाउन स्टार्स अब फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं निभाते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड फिल्मों में भी कई ऐसे विलेन नजर आ चुके हैं, जिनके सामने फिल्म के हीरो भी फीके पड़ गए। ऐसा ही कुछ हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में देखने को मिला। फिल्म में संजय दत्त खूंखार अधीरा का किरदार निभाते नजर आए, जिसने फिल्म के हीरो रॉकी भाई के सामने जबरदस्त चुनौती पेश की। अपने समय के लवर बॉय रहे संजय ने इस किरदार में जान डालने के लिए पूरी मेहनत की और इसे दर्शकों के सामने ऐसे पेश किया, जिसे देख लोग सीटी बजाने पर मजबूर हो गए। संजय दत्त के अलावा ऐसे कई सितारे हैं, जो अपनी आने वाली फिल्मों में हीरो की छवि से हटकर किरदार निभा रहे हैं। हमने आज आपके लिए उन बी-टाउन सितारों की लिस्ट तैयार की है, जो अपनी फिल्मों में अपनी पुरानी छवि को छोड़ हर दिन कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं।
Stars In Negative Roles: इन खूंखार किरदारों में नजर आ चुके हैं हमारे सुपरस्टार्स, कोई बना डकैत तो कोई गैंगस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर
फिल्म का नाम- 'शमशेरा'
रणबीर कपूर इस समय अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही आलिया भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंधे रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह दो प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। इनमें 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' शामिल हैं। फिल्म 'शमशेरा' में रणबीर एक डकैत का किरदार निभाते नजर आएंगे। अब देखना होगा की वह इसमें लोगों को कितना प्रभावित कर पाएंगे।
अक्षय कुमार
फिल्म का नाम- 'बच्चन पांडे'
लोगों के दिलों पर अपने किरदारों से राज करने वाले अभिनेता अक्षय कुमार ने बीते दिनों अपनी रिलीज हुई फिल्म 'बच्चन पांडे' में एक गैंगस्टर का किरदार निभाया था। इसमें उनका एक खतरनाक लुक सामने आया था, जिसमें वह काफी जंचे थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सफल नहीं रही थी।
आलिया भट्ट
फिल्म का नाम- 'गंगूबाई काठियावाड़ी'
आलिया भट्ट बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो किरदार को निभाने के लिए कुछ कर गुजर सकती हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया लेडी डॉन का किरदार निभाती दिखाई दी थी, जिसमें उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था।
ऋतिक रोशन
फिल्म का नाम- 'विक्रम वेधा'
पिछले दिनों ऋतिक रोशन ने अपनी आगामी फिल्म 'विक्रम वेधा' का पहला लुक शेयर किया था। इसमें अभिनेता एक गैंगस्टर का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। उनके इस लुक को सभी ने काफी पसंद किया है। देखते हैं कि वह इस रोल में कैसा कमाल कर पाते हैं।