{"_id":"67573d48d0babb380c0589c3","slug":"bollywood-stars-correct-name-saiyami-kher-kalki-koechlin-disha-patani-and-shreyas-talpade-2024-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Stars: कल्कि से लेकर श्रेयस तक, क्या आपको सही-सही पता हैं इन सितारों के नाम? देखें और कर लें दुरुस्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Stars: कल्कि से लेकर श्रेयस तक, क्या आपको सही-सही पता हैं इन सितारों के नाम? देखें और कर लें दुरुस्त
कुछ नाम ऐसे होते हैं, जिनका उच्चारण कठिन होता है, इसलिए लोग बोलचाल की भाषा में गलत बोलते हैं। मगर, कुछ नाम इसलिए गलत लिखे और बोले जाते हैं, क्योंकि सही जानकारी पता नहीं होती। ऐसा ही कुछ सितारों के नाम को लेकर कंफ्यूजन है। अपने नाम गलत तरीके से लिखे और बोले जाने पर कई बार ये सितारे खुद अपने नाम का सही उच्चारण बता चुके हैं। चलिए दुरुस्त करते हैं..
2 of 6
संयमी खेर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संयमी खैर (सैयामी या संयामी नहीं)
बात करते हैं संयमी खेर की। अब तक उनका नाम कई जगहों पर सैयमी या सैयामी लिखा और बोला जाता रहा है। मगर, अमर उजाला के साथ इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने अपना सही नाम बताया। उन्होंने साफ किया कि संयमी खेर के नाम की उत्पत्ति संयम शब्द से हुई। हाल ही में अभिनेत्री को फिल्म 'अग्नि' में देखा गया, जिसका निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है।
श्रेयस तलपदे (तलपड़े नहीं)
इसमें कोई दोराय नहीं कि अभिनेता श्रेयस का उपनाम तलपड़े ही लिखा जाता रहा है। इंटरनेट पर उनका पूरा नाम श्रेयस तलपड़े ही है। ऐसे में जो जानकारी पहुंच रही है, उसी के आधार पर उनका नाम इसी तरह लिखा और बोला जा रहा है। मगर, जब अभिनेता खुद यह कहें कि उनका उपनाम तलपड़े नहीं, बल्कि तलपदे है तो मान लेना चाहिए। जी हां, श्रेयस तलपदे सही नाम है। वर्क फ्रंट की बात करें तो वे कंगना की फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगे।
आयरा खान (इरा नहीं)
आमिर खान की बेटी के नाम की स्पेलिंग है Ira, इसके मुताबिक लोग उनके नाम का उच्चारण करते हैं इरा खान। लेकिन, उनका नाम इरा नहीं है, बल्कि आयरा है। लोगों को गलत नाम लिखते और बोलते देख खुद अभिनेता की बिटिया ने अपने नाम का सही मतलब पैपराजी के सामने बताया।
Tom Holland: 'स्पाइडर-मैन 4' का कर रहे इंतजार? फिल्म पर आया ये बड़ा अपडेट
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।