फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रत्यूषा की मौत पर असंवेदनशील बयान देकर घिरीं हेमा

Wed, 06 Apr 2016 06:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Apr 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars insensitive and dumb statements
- फोटो : getty images

कई बॉलीवुड सितारे जितने संवेदनशील दिखते या बनते हैं, उतने हर बार होते नहीं। बिना सोचे समझे वे कई बार ऐसी बातें बोल जाते हैं जो असंवेदनशील होती हैं और फिर उनकी जबरदस्त आलोचना होती है। जैसे के इन सितारों ने कहा।

आपत्तिजनक बयान देकर फंसे सितारे

Bollywood Stars insensitive and dumb statements
- फोटो : getty images

सबसे ताजा मामला है हेमा मालिनी का। हेमा न सिर्फ हीरोइन बल्कि राजनेता भी हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की आत्महत्या पर किया उनका ट्वीट सबकी आंखों में गड़ रहा है। उन्होंने लिखा, ''हर किसी को परेशानियों से उबरना सीखना चाहिए, न कि तनाव में हार मान लेनी चाहिए। दुनिया लड़ने वाले को याद करती है, हार जाने वाले को नहीं।''

आपत्तिजनक बयान देकर फंसे सितारे

Bollywood Stars insensitive and dumb statements
- फोटो : getty images

हेमा यही नहीं रुकी, उन्होंने दूसरा ट्वीट भी किया और लिखा ''ये सब बेकार की आत्महत्याएं हैं जिनसे कुछ हासिल नहीं होता। जिंदगी भगवान का दिया तोहफा है जिसे हमें जीना है न कि अपनी मर्जी से खत्म कर देना है। हमें ऐसा करने का कोई हक नहीं।'' हेमा के इन ट्वीट्स की शोभा डे ने भी आलोचना की है। ऐसे और भी कई मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तिजनक बयान देकर फंसे सितारे

Bollywood Stars insensitive and dumb statements
- फोटो : getty images

राखी सांवत ने भी प्रत्यूषा मामले पर पब्लिसिटी बटोरने के लिए प्रेस कॉनफ्रेंस कराई और ये तक कह डाला कि वे मोदी जी से अपील करेंगी कि देश भर में सीलिंग फैन बान कर दिए जाएं और लोग चेबल फैन या एसी का इस्तेमाल करें ताकि कोई बेटी आत्महत्या न करे। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं था जब राखी ने ऐसी बातें की हों।

विज्ञापन

आपत्तिजनक बयान देकर फंसे सितारे

Bollywood Stars insensitive and dumb statements
- फोटो : getty images

लगातार चल रही रितिक और कंगना की लड़ाई के बीच जब रितिक ने कंगना की मानसिक हालत पर कमेंट करते हुए उन्हें एसपर्गर सिन्ड्रोम से ग्रासित बताया था तो एक मां को इतना बुरा लगा था कि उन्होंने रितिक को चिट्ठी लिख डाली कि वे इस बीमारी के बारे में आखिर जानते ही क्या हैं! उनका कहना था कि ये जान कर दुख होता है कि कुछ जिम्मेदार सितारे पब्लकि के सामने कैसे भी बयान दे देते हैं बिना सोचे समझे। उस मां का बेटा इसी बीमारी से ग्रसित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed