सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने अनाथ बच्चों को लिया गोद, जिंदगी में भरे नए रंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 30 Nov 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars Made Life of Adopted Orphans Kids from Raveena Tandon to Sushmita Sen
मंदिरा बेदी-मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारे अपने अभिनय और फिल्मों को लेकर जाने जाते हैं। इन्हीं वजह से वे चर्चा में रहते हैं। मगर, कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जो अपने एक्टिंग के साथ-साथ अपनी नेकदिली को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। इस फेहरिस्त में वे स्टार्स भी हैं, जिन्होंने अनाथ बच्चों को गोद लेकर उनकी जिंदगी को खूबसूरत बनाया है। जी हां, बॉलीवुड में ऐसे कई हीरो-हीरोइन हैं, जिन्होंने अनाथ बच्चों को प्यार दिया है और उनकी जिंदगी में रंग भरे हैं। आइए जानते हैं...

Trending Videos
Bollywood Stars Made Life of Adopted Orphans Kids from Raveena Tandon to Sushmita Sen
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना टंडन
रवीना टंडन 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। अपने अभिनय के जरिए उन्होंने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई। एक शानदार एक्ट्रेस होने के साथ-साथ रवीना टंडन एक बेहद शानदार इंसान भी हैं। रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में दो बच्चियों को गोद लिया था। उन्होंने दोनों बच्चियों को एक नई जिंदगी दी। रवीना टंडन ने अपनी बेटियों का नाम पूजा और छाया रखा। रवीना ने दोनों बेटियों को काफी अच्छी परवरिश दी, उन्हें पढ़ाया-लिखाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस अपनी दोनों बेटियों की शादी भी कर चुकी हैं। रवीना की बेटियां खुशहाल जीवन बिता रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Made Life of Adopted Orphans Kids from Raveena Tandon to Sushmita Sen
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन
पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी और शानदार एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आए दिन मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो सुष्मिता अविवाहित हैं। हालांकि, वह दो बेटियों की सिंगल मदर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुष्मिता ने दोनों बेटियों- रेने और अलीशा को गोद लिया। दोनों बेटियों पर सुष अपनी जान लुटाती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह अक्सर उनके साथ फोटोज शेयर करती नजर आती हैं।

Bollywood Stars Made Life of Adopted Orphans Kids from Raveena Tandon to Sushmita Sen
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

मिथुन चक्रवर्ती
अनाथ बच्चों को नई जिंदगी देने की लिस्ट में मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती के चार बच्चे हैं, जिसमें से उन्होंने अपनी छोटी बेटी दिशानि को कूड़े के ढेर में पाया था। मिथुन चक्रवर्ती ने इस बच्ची को अपना नाम दिया और शानदार तरीके से परवरिश की।
Raveena Tandon: बढ़ सकती है रवीना टंडन की मुश्किलें! टाइगर के बेहद नजदीक जाकर किया वीडियो शूट

विज्ञापन
Bollywood Stars Made Life of Adopted Orphans Kids from Raveena Tandon to Sushmita Sen
मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

मंदिरा बेदी
रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने जबलपुर के अनाथालय से तारा नाम की एक बच्ची को गोद लिया था। उन्होंने कानूनी तौर पर तारा को अपनी बेटी माना और उसे नई जिंदगी दी। 
Joram: 'जोरम' से मनोज बाजपेयी का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, दमदार अंदाज में आए नजर अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed