बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक अभिनेताओं में से एक रणवीर सिंह इन दिनों अपने नए घर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने और दीपिका पादुकोण ने मुंबई के बांद्रा में 119 करोड़ रुपये का एक नया आशियाना खरीदा है। मुंबई में खरीदी गई इस प्रोपर्टी की कीमत जानने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। आखिर घर बहुत महंगा है। 19 पार्किंग स्लॉट वाले इस घर को खरीदने के साथ ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के पड़ोसी भी बन गए है। लेकिन, रणवीर सिंह इंडस्ट्री के ऐसे एकलौते अभिनेता नहीं हैं, जिन्होंने मुंबई में करोड़ों की कीमत का बंगला खरीदा है। तो चलिए आज आपको बताते है, बॉलीवुड के किन-किन स्टार्स के पास मुंबई में महल जैसे घर है, जिनकी कीमत सुन आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। उन बंगलो को खरदीने का सपना कोई भी आम आदमी नहीं देख सकता। इस लिस्ट में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स का नाम शामिल है।
Luxurious Homes: रणवीर ही नहीं करोड़ों के घरों के मालिक हैं ये सितारे, कीमत जान नहीं होगा अपने कानों पर भरोसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान
बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में शुमार शाहरुख खान की रईसी के बारे में आप सब जानते ही होंगे। उनके हर मूव पर उनके फैंस नजर रखते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए रोज उनके घर मीलों का सफर तय करके आते हैं। जल्द ही फिल्म 'पठान' के साथ फैंस चार साल बाद वापसी करने वाले शाहरुख खान के घर मन्नत की कीमत भी किसी से कम नहीं है। शाहरुख ने वर्षों पहले यह बंगला सिर्फ 13 करोड़ रुपये में खरीदा था और आज इसकी कीमत करीब 350 करोड़ रुपये है।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में से हैं, जिन्होंने अपने दम पर इस चकाचौंध भरी दुनिया में अपना नाम बनाया है। खिलाड़ी कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जुहू में रहते हैं, जो किसी महल से कम नहीं है। उनके इस आलीशान बंगले की कीमत 80 करोड़ रुपये है।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली प्रियंका चोपड़ा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनकी दिवानगी देश-विदेश तक फैली हुई है। बॉलीवुड पर राज करने के बाद प्रियंका हॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने में लगी हुई हैं। प्रियंका निक के साथ शादी करने के बाद अमेरिका में सेटल हो गई हैं। अभिनेत्री ने लॉस एंजलिस में अपना खुद का घर लिया है, जिसकी वैल्यू 20 मिलियन डॉलर यानी लगभग 144 करोड़ रुपये बताई जाती है।
शाहिद कपूर
बॉलीवुड के कबीर सिंह यानी अभिनेता शाहिद कपूर मुंबई के वर्ली इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके इस आलीशान अपार्टमेंट की कीमत की बात करें तो इस घर की कीमत 56.6 करोड़ रुपये है।