फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड सितारों ने कहा दिल से थैंक्यू, जैकी श्रॉफ ने मुंबई पुलिस को बताया असली स्टार

Thu, 09 Apr 2020 04:51 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 09 Apr 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Bollywood stars praise Mumbai Police & Helpers for unparalleled contribution during COVID 19 lockdown
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे विश्व में कोरोनो वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है।  दुनियाभर में 1,453,804 तो देश में भी अभी तक 5734 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं देश में कोरोना से 166 मौतें भी हो चुकी हैं। इस मुश्किल वक्त में सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाया गया है और सभी को घर पर रहने के आदेश दिए हैं। लेकिन इस संकट की घड़ी में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो घर के बाहर निकलकर अपनी जान जोखिम में डालकर सभी की मदद कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के सितारों ने उन सभी को शुक्रिया कहा है।



अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। पोस्ट में अक्षय ने हाथ में एक सफेद पेपर पकड़ा है, जिसपर लिखा है हैशटैग दिल से थैंक्यू। वहीं कैप्शन में अक्षय ने लिखा, ' नाम- अक्षय कुमार, शहर- मुंबई, मेरे और मेरे परिवार की तरफ से, पुलिस, नगर निगम के कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स, एनजीओ, सरकारी अधिकारी, वेंडर्स और बिल्डिंग के गार्ड्स को भी दिल से थैंक्यू।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Name : Akshay Kumar City : Mumbai Mere aur mere parivaar ki taraf se... Police, Nagar Nigam ke workers, doctors, nurses, NGOs, volunteers, government officials, vendors, building ke guards ko #DilSeThankYou 🙏🏻

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

Bollywood stars praise Mumbai Police & Helpers for unparalleled contribution during COVID 19 lockdown
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला

अजय देवगन
अजय देवगन ने लिखा, 'डियर मुंबई पुलिस, आपकी गिनती दुनिया की चुनिंदा बेहतरीन में की जाती है। कोविड 19 के खिलाफ आपका सहयोग अतुल्य है। सिंघम अपनी खाकी पहकर हमेशा आपके साथ रहेगा, जब भी आपको जरूरत होगी। जय हिंद, जय महाराष्ट, नमन।' वहीं मुंबई पुलिस ने भी काफी फिल्मी अंदाज में इसका जवाब अजय को दिया।
 


 

Bollywood stars praise Mumbai Police & Helpers for unparalleled contribution during COVID 19 lockdown
करण जौहर

करण जौहर
मुंबई पुलिस द्वारा साझा किए गए वीडियो को रिट्वीट करते हुए करण जौहर ने लिखा, 'तहे दिल से आपका शुक्रिया, आपने हमे सुरक्षा का सबसे बड़ा तोहफा दिया है।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood stars praise Mumbai Police & Helpers for unparalleled contribution during COVID 19 lockdown
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर
अनिल कपूर ने लिखा, 'मुंबई पुलिस को दिल से धन्यवाद, जो अपने परिवार को हमारी सुरक्षा के लिए घर पर छोड़कर बाहर मैदान में डटी है। हम सभी की सुरक्षा के लिए आपके इस जज्बे को सलाम। थैंक्यू मुंबई पुलिस, लव यू मुंबई पुलिस।'

 
 
विज्ञापन
Bollywood stars praise Mumbai Police & Helpers for unparalleled contribution during COVID 19 lockdown
माधुरी दीक्षित - फोटो : ndtv.com

माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित ने लिखा, 'मैं मुंबई पुलिस को धन्यवाद कहना चाहूंगी। जो अपनी जान जोखिम में डालकर, अपने परिवार को अकेला छोड़कर, हमारी सुरक्षा के लिए तैनात हैं। हम घर में सुरक्षित हैं क्योंकि आप जैसे हीरोज बाहर रहकर इसको मुमकिन कर रहे हैं। आप सबको शुक्रिया।' 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed