सब्सक्राइब करें

Bollywood: बॉलीवुड के ये सितारे हैं दरियादिली के लिए मशहूर, लोगों की जमकर करते हैं मदद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 29 Jun 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
Bollywood stars Shahrukh Khan Salman Khan Amitabh bachchan Akshay Kumar are famous for generosity, helps people From Charity
शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

असम इन दिनों बाढ़ के कहर से जूझ रहा है। पिछले एक हफ्ते से राज्य में 22 लाख से ज्यादा लोग इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आए हैं। राज्य में आई इस भयंकर तबाही से अब तक बड़ी संख्या में लोग बेघर हो चुके हैं। इस मुश्किल घड़ी में आमिर खान असम के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने असम पीड़ितों की मदद के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की है। एक्टर की इस मदद पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रिया कहा है। आमिर की इस कदम की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। हालांकि इंडस्ट्री में केवल आमिर ही नहीं जो इस तरह के नेक काम करते हैं, बल्कि बॉलीवुड में कई ऐसे बड़े सितारे भी हैं जो दरियादिली के लिए काफी मशहूर हैं।

Trending Videos
Bollywood stars Shahrukh Khan Salman Khan Amitabh bachchan Akshay Kumar are famous for generosity, helps people From Charity
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह भी कहा जाता है। शाहरुख हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जितने बड़े स्टार हैं उतना ही बड़ा उनका दिल भी है। फिल्मों के अलावा उन्हें लोगों की मदद के लिए भी जाना जाता है। इसके लिए उन्हें जर्मनी में 20वें यूनेस्को चैरिटी गाला में विशेष पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। उनका गैर लाभकारी संगठन मीर फाउंडेशन जरूरतमंदों की मदद करता है। साल 2009 में उन्होंने उड़ीसा के 5 गांवों को गोद भी लिया था और वर्षों से अंधेरे में जी रहे इन गांवों के लोगों तक इलेक्ट्रिसिटी पहुंचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood stars Shahrukh Khan Salman Khan Amitabh bachchan Akshay Kumar are famous for generosity, helps people From Charity
अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। 2018 में अमिताभ केरल में बाढ़ प्रभावित लोगों को पांच करोड़ रुपये दान दे चुके हैं। इसके अलावा वह लगभग 40 पीड़ित किसानों के कर्ज को चुकाने के लिए 11 लाख रुपये दान दे चुके हैं। साल 2013 में अमिताभ महाराष्ट्र पुलिस कल्याण कोष में एक और 11 लाख रुपये भी दान कर चुके हैं। एक्टर ऐसे नेक काम हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से करते हैं।

Bollywood stars Shahrukh Khan Salman Khan Amitabh bachchan Akshay Kumar are famous for generosity, helps people From Charity
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान

सलमान खान को लोग प्यार से भाईजान कहकर भी बुलाते हैं। सलमान की दरियादिली जगजाहिर है। उन्होंने जरूरतमंदों की सहायता के लिए गैर-लाभकारी संगठन, बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन की बनाई है। अक्सर वह लोगों की मदद की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। सलमान को बच्चों के खास लगाव है इस वजह से वह उनकी मदद के लिए पैसे खर्च करने में एक मिनट के लिए भी संकोच नहीं करते हैं।

विज्ञापन
Bollywood stars Shahrukh Khan Salman Khan Amitabh bachchan Akshay Kumar are famous for generosity, helps people From Charity
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
अक्षय भी उन सितारों में से एक हैं जो लोगों की जमकर मदद करते हैं। अक्षय बाढ़ प्रभावित लोगों को लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। इसके अलावा वह सूखे से पीड़ित किसानों की भी आर्थिक मदद कर चुके हैं। प्रधानमंत्री हेल्थ केयर फंड के लिए वह धनराशि दान कर चुके हैं। इसके अलावा कोरोना महामारी के दौरान वह पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए का दान दे चुके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed