जनता कर्फ्यू को मिला सितारों का समर्थन और शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से सेलेब्स ने की अपील, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को कोरोना वायरस के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू अपील का जबरदस्त असर देखने को मिला। पूरे देश में लोगों ने अपने घरों में रहकर इसका समर्थन किया। सड़कें सूनसान रहीं और पुलिस प्रशासन तैनात रहा। लेकिन इस बीच कुछ लोग ऐसे भी थे जो जनता कर्फ्यू की धज्जियां उड़ते नजर आए। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है।
पांच बजते ही लोगों ने उड़ाई जनता कर्फ्यू की धज्जियां, बॉलीवुड एक्ट्रेस बोलीं- बेवकूफी की सारी हदें पार
मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' के खत्म होने के बाद मेकर्स ने नया शो 'मुझसे शादी करोगे' शुरू किया था। हालांकि ये शो दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। कम टीआरपी और फिर कोरोना वायरस की वजह से जल्द ही इसे बंद करने का फैसला किया गया। शो भले ही खत्म हो गया है लेकिन इससे जुड़े विवाद खत्म होते नहीं दिख रहे हैं।
'मुझसे शादी करोगी' की विनर ने शहनाज पर लगाया आरोप, बोलीं- 'उसने लड़कियों के कैरेक्टर...'
कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में रखा गया है। लंदन से लौटने के बाद कनिका कई पार्टियों में गई थीं और उन्होंने कई लोगों से भी मुलाकात की थी। जिन लोगों ने कनिका से मुलाकात की थी उनमें कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां और नौकरशाह शामिल थे। हालांकि कनिका से मिलने वाले जिन लोगों की अभी तक जांच हुई है उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लेकिन इधर कनिका की कपूर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं।
कोरोना वायरस से संक्रमित कनिका कपूर की और बढ़ी मुश्किलें, जानें अब क्या हुआ?
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध कर रहे लोगों से घर जाने की अपील की है। स्वरा ने विरोध कर रहीं महिलाओं से कहा कि वे खुद को आईसोलेट रखें और सड़को को खाली छोड़ दें। स्वरा के अलावा जावेद अख्तर और अनुभव सिन्हा ने भी धरना हटाने की अपील की।
शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से सेलेब्स ने की अपील, स्वरा बोलीं- 'धरना उठा लें' तो जावेद अख्तर ने कहा- 'पहले मुल्क'