प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों को संबोधित किया। अपने भाषण में पीएम मोदी ने लोगों को कई तरह के सुझाव दिए और जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि हर भारतवासी को सतर्क रहना जरूरी है। मुझे आपके आने वाले कुछ सप्ताह चाहिए। मैं आपका समय मांगता हूं। विज्ञान अभी तक इसकी कोई दवाई या टीका नहीं बना पाया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू की अपील की। 22 मार्च रविवार को सुबह 7 से रात 9 बजे तक सभी देशवासियों को जनता कर्फ्यू का पालन करना है। पीएम मोदी की इस अपील को कई फिल्मी सितारों को समर्थन मिल रहा है। अक्षय कुमार, अजय देवगन और शबाना आजमी जैसे कई बड़े कलाकार ने जनता से अपील की है।
'जनता कर्फ्यू' की सितारों ने की तारीफ और अलका याग्निक का जन्मदिन, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस खत्म होने के बाद भी लाइम लाइट में बने हुए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला को फैन्स कितना चाहते हैं ये तो उन्होंने तबी बता दिया ता जब सिद्धार्थ बिग बॉस हाउस के अंदर थे। उस समय तो सिद्धार्थ को अपनी फैन फॉलोइंग का अंदाजा नहीं था। लेकिन अब जब वो बिग बॉस हाउस से बाहर आ गए हैं तो उन्हें अपनी फैन फॉलोइंग के बारे में पता चला है।
Bigg Boss 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला को मिले इतने सारे तोहफे, बिस्तर पर सजाकर किया फैन्स का शुक्रिया
बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और इंटरनेट सेंसेशन ढिंचैक पूजा एक बार फिर से अपने नए गाने की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। ढिंचैक पूजा खुद गाना बनाने और गाने की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपना नया गाना पूरी दुनिया में महामारी बनकर फैले कोरोना वायरस पर बनाया है। ढिंचैक पूजा के नए गाने का नाम 'होगा ना कोरोना' है। उनका नया गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
VIDEO: ढिंचैक पूजा ने कोरोना वायरस पर बनाया गाना, बता रही हैं हाथ धोना और टाइम से सोना
टेलीविजन के चर्चित कॉमेडी शो में हेमा मालिनी ने खुलासा किया है कि उनके पति धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एशा फिल्मों में काम करे। धर्मेंद्र को एशा का डांस करना भी बिलकुल पसंद नहीं था। हेमा के इस खुलासे को सुनकर लोग हैरान रह गए।
'एशा को फिल्मों में काम नहीं करने देना चाहते थे धर्मेंद्र', हेमा मालिनी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
मशहूर गायिका अलका याग्निक 54 साल की हो गई हैं। अलका याग्निक ने आखिरी बार फिल्म तमाशा का गाना “गर तुम साथ हो” गाया। 80 और 90 के दशक की नंबर वन गायिका रहीं अलका की शख्सीयत के कुछ राज उनकी बेटी सायशा ने खोले हैं।
EXCLUSIVE: बेटी की बातें सुन हैरान रह गईं अलका याग्निक, बर्थडे पर बताए मां के हैरान कर देने वाले राज