सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Trolled Photos: नशे में धुत होने से लेकर ससुर को किस करने तक,सितारों की इन फोटोज पर ट्रोल्स ने जमकर लगाई फटकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 17 Aug 2022 07:07 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars trolled for their controversial photos like aishwarya rai ajay devgn amitabh on Social Media
ऐश्वर्या राय बच्चन, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ - फोटो : social media

बॉलीवुड एक ऐसी जगह है, जहां पर आते ही हर शख्स एक हर वक्त मीडिया की नजरों में बना रहता है। इंडस्ट्री में पॉपुलर होते ही अक्सर एक्टर्स मीडिया की लाइमलाइट में आ जाते हैं। उनके करियर के साथ-साथ लोगों को उनकी निजी जिंदगी में भी बढ़-चढ़कर उनके सभी फैंस इंटरेस्ट लेते हैं। फैंस हमेशा ही उनसे जुड़ी छोटी से छोटी बातों के बारे में जानने की पूरी कोशिश करते हैं। इस वजह से आए दिन उनकी हर फोटोग्राफ सोशल मीडिया  पर वायरल होती जाती है। जहां कुछ तस्वीरों के लिए सेलेब्स वाह-वाही लूटते हैं, वहीं कई ऐसी होती हैं जिनकी वजह से वो विवादों में घिर जाते हैं। हम आपको इस रिपोर्ट में बॉलीवुड स्टार्स की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाएंगे, जिनपर जमकर विवाद हुआ था। इंटरनेट पर वायरल हुई ये तस्वीरें काफी हैरान करने वाली हैं और इनकी वजह से स्टार्स को काफी ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा था।  

Trending Videos
Bollywood Stars trolled for their controversial photos like aishwarya rai ajay devgn amitabh on Social Media
कटरीना कैफ - फोटो : social media

कटरीना कैफ
इंडस्ट्री की सबसे खुबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्री कटरीना कैफ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक पार्टी के दौरान कटरीना कैफ ने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी। अभिनेत्री नशे में इतनी धुत थीं कि वह अपना होश पूरी तरह से खो बैठी थीं। इस समय उन्हें पीछे से उनके एक दोस्त ने संभाला था। ऐसा करते समय कटरीना के दोस्त का हाथ गलती से उनकी ड्रेस के अंदर चला गया था। बस फिर क्या था यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी और इसके चलते अभिनेत्री को ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars trolled for their controversial photos like aishwarya rai ajay devgn amitabh on Social Media
कटरीना कैफ, रानी मुखर्जी - फोटो : social media

कटरीना कैफ- रानी मुखर्जी
अक्सर बॉलीवुड में पार्टीज और अवॉर्ड फंक्शन्स होते रहते हैं। इनमें स्टार्स एक दूसरे के गले मिलकर ग्रीट करते हैं, लेकिन ऐसे ही एक मौके पर कटरीना कैफ और रानी मुखर्जी एक ऊप्स मूमेंट का शिकार हो गई थीं। दरअसल, सोशल मीडिया पर दोनों अभिनेत्रियों की एक ऐसी फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दोनों एक दूसरे को लिप टू लिप किस करते हुए दिखाई दे रही हैं। हालांकि, इस फोटो की सच्चाई कुछ और है। ये दोनों एक-दूसरे को मिलते समय गले लगा रहे थे, लेकिन वो कैमरा का एंगल ही कुछ ऐसा बन गया कि दोनों ‘किस’करते हुए नजर आने लगे। इसमें इन दोनों अभिनेत्रियों की कोई गलती नहीं थी, लेकिन सोशल मीडिया पर यह बात किसी को समझ नहीं आई थी और लोगों ने अभिनेत्रियों को ट्रोल करने के साथ इस फोटो से खूब मजे भी लिए थे।

Bollywood Stars trolled for their controversial photos like aishwarya rai ajay devgn amitabh on Social Media
ऐश्वर्या राय बच्चन, अजय देवगन - फोटो : social media

ऐश्वर्या राय-अजय देवगन
कटरीना और रानी की तरह ही एक बार ऐसा ऐश्वर्या राय और अजय देवगन के साथ भी हुआ था। एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान दोनों गले मिल रहे थे। इस समय ऐश्वर्या ने अपनी आंखें बंद कर ली और गलती से अजय देवगन के होठो पर किस कर लिया। गलती से हुई इस बात का मीडिया में बहुत बखेड़ा खड़ा हो गया था और सोशल मीडिया पर दोनों का जमकर मजाक भी बना था। गलती ही सही लेकिन यह पल ऐश्वर्या राय और अजय देवगन की जिंदगी का सबसे शर्मिंदगी भरा पल बन गया था। इस मामले को मीडिया में बहुत बुरी तरीके से उछाला गया था।

विज्ञापन
Bollywood Stars trolled for their controversial photos like aishwarya rai ajay devgn amitabh on Social Media
ऐश्वर्या राय बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

ऐश्वर्या राय-अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन की बहू हैं। लेकिन इस तस्वीर में वह अपने पिता तुल्य ससुर जी के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। लेकिन जब दूर से यह तस्वीर ली गई तो ऐसा प्रतीत हुआ कि जैसे वह उनके होठों पर किस कर रही हैं। इस तस्वीर में किसी की गलती नहीं है, लेकिन यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed