{"_id":"65b380d01b1bb066de0070a5","slug":"bollywood-stars-who-failed-on-ott-akshay-kumar-deepika-padukone-harshvardhan-kapoor-madhuri-dixit-vidya-balan-2024-01-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood: पर्दे पर आते ही छा गईं ये नई जोड़ियां, दर्शकों ने दिल खोलकर लुटाया प्यार, हिट रही फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood: पर्दे पर आते ही छा गईं ये नई जोड़ियां, दर्शकों ने दिल खोलकर लुटाया प्यार, हिट रही फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:37 AM IST
सार
बॉलीवुड फिल्म निर्माता इन दिनों नई ऑनस्क्रीन जोड़ियां बना रहे हैं। हालिया रिलीज फिल्म 'फाइटर' में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। इससे पहले भी कुछ नई ऑनस्क्रीन जोड़ियों को सराहा जा चुका है।
विज्ञापन
1 of 6
नई जोड़ी, नया धमाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ सितारों की केमिस्ट्री पर्दे पर खासा चर्चित है। लोग इन जोड़ियों को काफी पसंद करते हैं। हालांकि, बीते कुछ समय में कुछ फ्रेश जोड़ियों ने पर्दे पर अपना दमखम दिखाया है। वहीं, फैंस ने भी इन जोड़ियों का खासा वेलकम कर, प्यार जताते हुए इनकी फिल्म को हिट की श्रेणी में ला दिया है। तो आइए जान लेते हैं, बीते कुछ समय में पर्दे पर आने और छा जाने वाली कुछ फ्रेश जोड़ियों के बारे में-
2 of 6
फाइटर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्ष 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फाइटर' सिनेमाघरों में अपना कमाल दिखा रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह पहली एरियल फिल्म तकरीबन 200 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की गई है। 'फाइटर' के लिए दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन ने पहली बार सहयोग किया है। मूवी की कहानी के साथ-साथ दीपिका और ऋतिक की केमिस्ट्री भी दर्शकों के दिलों पर छा गई है। फैंस इस जोड़ी को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।
3 of 6
तू झूठी मैं मक्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2023 के मार्च महीने में रिलीज हुई लव रंजन की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को दर्शकों और क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं, इसमें पहली बार साथ नजर आई रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसी का नतीजा रहा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने में सफल रही।
कैप्टन विक्रम बत्रा के साहस की कहानी दिखाने वाली फिल्म 'शेरशाह' में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी देखने को मिली थी। फिल्म में दर्शकों ने दोनों की केमिस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद किया। साथ ही सिड-कियारा को भी स्क्रीन साझा कर एक-दूजे से इस कदर प्यार हो गया कि इन्होंने रियल लाइफ में भी शादी रचा ली।
वर्ष 2022 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' पर्दे पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी को पहली दफा स्क्रीन साझा करते देखा गया था। वहीं, दर्शकों ने इस जोड़ी का दिल खोलकर वेलकम किया और अब इन दोनों को फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में वापस साथ देखा जाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।