{"_id":"65ba74a0a66c45e13c07ce67","slug":"kriti-sanon-reveals-her-reaction-when-she-found-out-she-playing-a-robot-in-teri-baaton-mein-aisa-uljha-jiya-2024-01-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TBMAUJ: रोबोट का किरदार निभाने पर कैसी थी कृति सेनन की प्रतिक्रिया, बताया- 'मैंने कहा क्या? और मैं हंस रही थी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
TBMAUJ: रोबोट का किरदार निभाने पर कैसी थी कृति सेनन की प्रतिक्रिया, बताया- 'मैंने कहा क्या? और मैं हंस रही थी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 31 Jan 2024 09:56 PM IST
सार
कृति ने आगे कहा, 'तो शाहिद की ट्रेलर में जो प्रतिक्रिया थी, उस समय वह मेरी प्रतिक्रिया थी। मगर यह वास्तव में बहुत अच्छे से लिखी गई है। कई जगहों पर यह सचमुच मजेदार है।'
विज्ञापन
1 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन और शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों कलाकार इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। कृति सेनन इस फिल्म में एक रोबोट का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। बड़े पर्दे पर पहली बार कोई अभिनेत्री रोबोट का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। हाल ही में कृति ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर बात की है।
2 of 5
कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन ने हाल ही में बताया कि जब पहली बार उन्हें पता चला कि वह फिल्म में एक रोबोट की भूमिका निभा रही हैं। तो इस पर उनकी प्रतिक्रिया कैसी थी। एक बातचीत के दौरान कृति ने कहा, 'तो जब मैं स्क्रिप्ट सुन रही थी, तो मैं इसे एक हल्की फिल्म की तरह सुन रही थी। मुझे नहीं पता था कि क्या होने वाला है और मैंने कहा कि हां अच्छी है। आप जानती हैं कि केमिस्ट्री बहुत अच्छी है। प्यारी प्रेम कहानी और सब कुछ और फिर ऐसा कुछ हुआ और मैंने शॉक्ड होते हुए कहा क्या?'
शाहिद कपूर-कृति सेनन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कृति ने आगे कहा, 'तो शाहिद की ट्रेलर में जो प्रतिक्रिया थी, उस समय वह मेरी प्रतिक्रिया थी। मगर यह वास्तव में बहुत अच्छे से लिखी गई है। कई जगहों पर यह सचमुच मजेदार है। इसलिए मुझे याद है कि मैं किसी भी चीज की उम्मीद नहीं कर रही थी और बस खूब हंस रही थी। मैं सचमुच बहुत हंस रही थी। अंत में मैं फूट-फूट कर रोने लगी। मैंने लगभग हंसते हुए दीनू को फोन किया और मैंने कहा सुनो यह वास्तव में मजेदार है। मैं यह कर रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेलर और गानों में हमने जो झलक देखी है, उससे यह स्पष्ट है कि कृति सेनन अपने किरदार की जटिलताओं को सहजता से पेश करती हैं। फिल्म में कृति, सिफरा नाम की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में कृति और शाहिद पहली बार स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म के ट्रेलर और गानों में दोनों की जबर्दस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है।
विज्ञापन
5 of 5
शाहिद कपूर और कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर और कृति सेनन की यह लव स्टोरी फिल्म वैलेंटाइन के मौके पर थिएटर में आएगी। फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' अपने ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही दर्शकों में उत्साह जगा रही है। ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी नई और दिलचस्प होगी। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।