{"_id":"65ba52b20990d0fca60771b4","slug":"subhash-ghai-reveals-ar-rahman-made-jai-ho-for-salman-khan-yuvvraaj-says-i-felt-that-it-will-not-work-for-us-2024-01-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Subhash Ghai: एआर रहमान ने सलमान की 'युवराज' के लिए तैयार किया था 'जय हो' गाना, इस कारण घई ने किया था इंकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Subhash Ghai: एआर रहमान ने सलमान की 'युवराज' के लिए तैयार किया था 'जय हो' गाना, इस कारण घई ने किया था इंकार
जाने-माने गायक एआर रहमान को विश्व स्तर पर उनके ऑस्कर विजेता गाने 'जय हो' के लिए जाना जाता है। ये गाना डैनी बॉयल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' का था। मगर इस बात को बहुत कम लोग जानते होंगे कि ये गाना पहले सुभाष घई की फिल्म युवराज के लिए बनाया गया था। सलमान खान, अनिल कपूर, जायद खान और कैटरीना कैफ स्टारर युवराज 2008 में रिलीज हुई थी। एआर रहमान ने फिल्म को संगीत दिया था। घई ने हाल ही में बताया कि रहमान का गाना सबसे पहले उनकी फिल्म के लिए रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें लगा कि यह गाना 'युवराज' में फिट नहीं बैठेगा।
2 of 5
सुभाष घई
- फोटो : अमर उजाला
सुभाष घई ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'वह जय हो गाना युवराज के लिए बनाया गया था। हमने इसे रिकॉर्ड किया लेकिन रिकॉर्डिंग के बाद मुझे लगा कि यह उस स्थिति में हमारे लिए काम नहीं करेगा। रहमान ने फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर में गाना दिया था। यह उनकी रचना है।' 'जय हो' गाना कथित तौर पर जायद खान पर फिल्माया जाने वाला था। घई ने पहले एक बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया था। घई ने कहा था कि उन्होंने खुशी से गाना संगीतकार को दे दिया था। क्योंकि डैनी बॉयल की फिल्म को इसकी जरूरत थी।
घई ने कहा, मुझे लगा कि गाना आक्रामक चरित्र जायद खान के लिए थोड़ा नरम और सूक्ष्म था। मुझे खुशी है कि वे इसका उपयोग कर सके। वहीं, एआर रहमान ने भी पहले इसे स्वीकार किया था और कहा था, 'घई यह गाना नहीं चाहते थे, लेकिन डैनी को यह पसंद था इसलिए मैंने उन्हें यह दे दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ए आर रहमान
- फोटो : सोशल मीडिया
घई और रहमान ने पहली बार फिल्म 'ताल' में एक साथ काम किया था। घई ने दावा किया था कि वह पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने रहमान से हिंदी फिल्मों के लिए संगीत तैयार करने के लिए संपर्क किया था।
विज्ञापन
5 of 5
जय हो
- फोटो : Social media
रहमान ने खुलासा किया था कि उन्होंने दो फिल्मों शिकस्त और मदरलैंड के लिए संगीत तैयार किया था, जो घई द्वारा बनाई जा रही थीं, लेकिन बाद में वह दोनों बंद हो गई थीं। एआर रहमान ने डैनी बॉयल की स्लमडॉग मिलियनेयर में अपने काम के लिए दो ऑस्कर जीते। उन्होंने 81वें अकादमी पुरस्कार में 'जय हो' के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑरिजनल सॉन्ग और सर्वश्रेष्ठ ऑरिजनल स्कोर का पुरस्कार जीता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।