फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: मांसाहार को अलविदा कहकर पूरी तरह से शाकाहारी बन चुके हैं ये सितारे, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

Wed, 28 Dec 2022 06:06 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 28 Dec 2022 06:06 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Gave up Non Veg and Turned Vegetarian from Kangana Ranaut Riteish Deshmukh Sonakshi Sinha
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक खाने का शौक हर इंसान के अंदर होता है। किसी को शाकाहारी पसंद होता है तो कोई नॉनवेज का शौकीन होता है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो वक्त के साथ अपनी पसंद को बदल भी देते हैं। आज हम आपको हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी समय मांसाहार के बहुत बड़े शौकीन थे, लेकिन वक्त के साथ वह अब पूरी तरह से नॉनवेज का त्याग कर चुके हैं। आइए देखते हैं लिस्ट...


Yami Gautam: इस वजह से मल्टी-स्टारर फिल्मों के लिए हां कह देती थीं यामी, बोलीं- सोचती थी कि...

Bollywood Stars Who Gave up Non Veg and Turned Vegetarian from Kangana Ranaut Riteish Deshmukh Sonakshi Sinha
रितेश देशमुख - फोटो : insta
रितेश देशमुख

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख दो दशकों से फिल्मों में काम कर रहे हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से वह लाखों दिलों पर राज करते हैं। एक समय ऐसा था जब रितेश को मांसाहारी भोजन बहुत पसंद था। हालांकि अब वह पूरी तरह से शुद्ध शाकाहारी हो चुके हैं। रितेश कई बार यह बात चुके हैं कि वह और उनकी पत्नी वीगन बन गए हैं।
Avatar 2 Box Office Collection: 'अवतार 2' के कलेक्शन में आई गिरावट, 12वें दिन फिल्म ने की इतने करोड़ की कमाई

Bollywood Stars Who Gave up Non Veg and Turned Vegetarian from Kangana Ranaut Riteish Deshmukh Sonakshi Sinha
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर

शाहिद कपूर देश के जाने-माने एक्टर हैं। इश्क-विश्क से अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाले शाहिद बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर में शुमार किए जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी शाहिद पूरी तरह से नॉन वेजिटेरियन हैं। वह मांसाहार से कोसों दूर रहते हैं और दूसरों को वेजिटेरियन बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
Cirkus Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'सर्कस' का बुरा हाल, मंगलवार को फिल्म ने किया महज इतना कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Gave up Non Veg and Turned Vegetarian from Kangana Ranaut Riteish Deshmukh Sonakshi Sinha
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत

कंगना रणौत को बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है जो  किसी भी फिल्म को हिट कराने का दम रखती हैं। कंगना अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। शुरुआत में कंगना नॉन वेज की शौकीन थीं, लेकिन साल 2013 से उन्होंने इस तरह के भोजन को खुद से काफी दूर कर लिया है। कंगना अब डेयरी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल नहीं करतीं। जानकारी के मुताबिक अब अब पूरी तरह से वीगन डाइट फॉलो करती हैं।
Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति में अक्षय कुमार ने सिखाई नई तकनीक, देखकर दर्शक हुए दंग

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Gave up Non Veg and Turned Vegetarian from Kangana Ranaut Riteish Deshmukh Sonakshi Sinha
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी पूरी तरह से शाकाहारी हैं। एक समय था जब सोनाक्षी का वजन काफी ज्यादा हुआ करता था, लेकिन शाकाहारी भोजन ने उन्हें वजन घटाने में काफी मदद की। सोनाक्षी अब तक सलमान खान, अक्षय कुमार, शाहिद कपूर जैसे कई बड़े सितारों के साथ फिल्म में काम किया है।
Kangana Ranaut: पद्मश्री को लेकर कंगना पर साउथ की एक्ट्रेस ने साधा निशाना, बोलीं- सरकार हमें नहीं करती नोटिस 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed