{"_id":"571895d24f1c1bb8628b4f41","slug":"bollywood-stars-who-have-experienced-ghosts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर, बिपाशा, वरुण, सोहा का हो चुका है भूत से सामना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर, बिपाशा, वरुण, सोहा का हो चुका है भूत से सामना
Thu, 21 Apr 2016 04:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Apr 2016 04:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पर्दे पर भले ही ये सितारे भूतों का सामना करते दिखते हों लेकिन जब सच में इनका पाला भूत और आत्मा से पड़ा तो जैसे इनके होश ही उड़ गए। बड़े आराम से भूतिया फिल्म कर लेने वाले इन सितारों के साथ ऐसा ऐसा घट चुक है कि जान कर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
भूत से हो चुका है इन सितारों का सामना
2 of 9
- फोटो : getty images
इमरान अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने महाराष्ट्र के माथेरन गए थे जहां वे जिस होटल में रुके थे वहां कोई और मेहमान नहीं थे। एक रात उन्होंने चीखों की आवाज सुनी और पता लगाने की सोची। उन्हें होटल में कोई और नहीं मिला। वो इतने डर गए थे कि सबने पूरी रात एक ही कमरे में बिताई और आवाजें आती रहीं। जैसे ही सुबह हुई, वे सब दूसरे होटल में चले गए जहां औऱ भी मेहमान थे।
भूत से हो चुका है इन सितारों का सामना
3 of 9
- फोटो : getty images
गुजरात की एक हवेली में फिल्म गैंग ऑफ घोस्ट की शूटिंग करते वक्त सोहा अली खान और माही गिल को भी भूत का अनुभव हुआ था। उन्हें खाली कमरों से अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती थीं और उन्हें महसूस होता था कि कोई सेट तक उनका पीछा करता है। ये आवाजें रात में भी सुनाई देती थीं। सोहा ने कहा था,''बिना वक्त बर्बाद किए पूरी कास्ट और क्रू की टीम वहां से सामान बांध के निकल गई थी ताकि कुछ भी गलत होने की संभावना न रहे।''
विज्ञापन
विज्ञापन
भूत से हो चुका है इन सितारों का सामना
4 of 9
गोविंदा कागोविंदा का तो भूत से बहुत करीब से सामना हुआ था। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अचानक रात में गोविंदा की आंख खुली और उन्होंने एक बूढ़ी महिला को अपने सीने पर बैठा पाया। उन्होंने तुरंत बिस्तर के पास वाली बत्ती जलाई तो महिला गायब हो गई। उन्होंने अपने कमरे को देखा तो पाया कि सारी चीजें साफ सुथरे तरीके से अपनी अपनी जगह रखी हैं, जबकि सोने से पहले चीजें कमरे में इधर उधर बिखरी थीं। गोविंदा ने कहा था,'' मैं इतना डर गया था कि मैं तुरंत वहां से निकल गया अपनी जान बचाने के लिए और सीधे मुबंई जाकर रुका। मैं जब भी उस दिन को याद करता हूं, मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।''
विज्ञापन
भूत से हो चुका है इन सितारों का सामना
5 of 9
वरुण धवन ने बताया था कि जब वे फिल्म एबीसीडी की शूटिंग कर रहे थे तो वे लास वेगस के एख होटल में उस स्वीट में रुके थे जहां विदेशी गायक फ्रैंक सिनाट्रा रुका करते थे। ये उनका सबसे पंसदीदा कमरा था। वरुण को उसी दौरान उनके भूत के गाने की आवाज सुनाई दी थी। उन्होंने बताया था,''उस कमरे में जरूर भूत था क्योंकि रात में मुझे किसी के गाने की आवाज सुनाई देती थी और दरवाजे के खुलने की आवाज आती थी।''
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।