हमारे समाज में मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा काफी कम की जाती है। जब लोग मानसिक समस्याओं का सामना करते हैं, तो वे उन्हें अक्सर नजरअंदाज करते हैं, क्योंकि इस तरह की चीजों को आमतौर पर गंभीरता से नहीं लिया जाता। यह स्थिति तब और भी जटिल हो जाती है, जब लोग अपनी मानसिक परेशानियों को स्वीकार नहीं करते और उन पर खुलकर बात करने से कतराते हैं। हालांकि, समाज में जागरूकता फैलाने में बॉलीवुड के कई प्रमुख सितारों ने सकारात्मक कदम उठाए हैं। हाल ही में आमिर खान ने खुलासा किया था कि वह अपनी बेटी आयरा के साथ संयुक्त रूप से थेरेपी ले रहे हैं, जिससे उन्हें काफी फायदा भी मिला है। आमिर के अलावा कई बॉलीवुड सितारे भी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना कर चुके हैं और उन्होंने इसे सार्वजनिक रूप से साझा भी किया है। आइए जानते हैं इनके बारे में...
Bollywood Stars: दीपिका पादुकोण से लेकर ऋतिक रोशन तक, मानसिक समस्याओं पर खुलकर बात करने वाले सितारे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:07 AM IST
सार
बॉलीवुड के कई सितारे मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात कर चुके हैं। इनमें शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, संजय दत्त, इलियाना डिक्रूज और ऋतिक रोशन जैसे नाम शामिल हैं। इन सितारों ने यह संदेश दिया कि मानसिक समस्याएं किसी के जीवन का हिस्सा हो सकती हैं और इन पर बात करना चाहिए, ताकि लोगों में जागरूकता और स्वीकृति बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन