फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Body Double: सितारों के लिए जान की बाजी लगाते हैं ये बॉडी डबल, रियल हीरोज से बनता हैं परफेक्ट एक्शन सीन

Wed, 21 Sep 2022 12:29 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 21 Sep 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Used Body Double for Risky Stunts Like Bramashtra Actor Shah Rukh Khan as Hasit Savani
बॉडी डबल - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय, नागार्जुन और अमिताभ बच्चन प्रमुख किरदारों में हैं तो वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान का कैमियो है। शाहरुख को कैमियो में दर्शकों ने काफी पसंद किया है। हाल ही में शाहरुख खान की उनके बॉडी डबल हसित सवानी के साथ तस्वीर वायरल हुई है। हसित सवानी ने बताया कि ब्रह्मास्त्र में वह शाहरुख के बॉडी डबल बने हैं। सिर्फ शाहरुख ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के अन्य सितारे भी खतरनाक और पेचीदा स्टंट के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं।

Bollywood Stars Who Used Body Double for Risky Stunts Like Bramashtra Actor Shah Rukh Khan as Hasit Savani
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

ऋतिक रोशन 
ऋतिक रोशन ज्यादातर एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ऋतिक की शानदार बॉडी को देखकर यही लगता हैं कि वह अपने सभी स्टंट खुद ही कर लेते होंगे, लेकिन मोहनजोदड़ो फिल्म में ऐसा नहीं था। इस फिल्म में जितने भी एक्शन थे वह ऋतिक के बॉडी डबल मंसूर अली खान ने किए थे।

Bollywood Stars Who Used Body Double for Risky Stunts Like Bramashtra Actor Shah Rukh Khan as Hasit Savani
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान 
सलमान खान ने कई फिल्मों में अपने बॉडी डबल का इस्तेमाल किया है। खतरनाक सीन की शूटिंग ज्यादातर सलमान खान के बॉडी डबल परवेज काजी करते हैं। वह एक था टाइगर समेत अन्य कई फिल्मों में भी सलमान के बॉडी डबल बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Used Body Double for Risky Stunts Like Bramashtra Actor Shah Rukh Khan as Hasit Savani
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन 
रावण फिल्म में अभिषेक बच्चन के सभी खतरनाक स्टंट एम.एस. बलराम नाम के शख्स ने किये थे। बलराम और अभिषेक की कद काठी एक सी होने के कारण किसी को इसकी भनक भी नहीं लगी थी।

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Used Body Double for Risky Stunts Like Bramashtra Actor Shah Rukh Khan as Hasit Savani
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
शाहरुख खान ने फैन फिल्म में डबल रोल किया था। इसमें कुछ खतरनाक स्टंट थे, जिन्हें शाहरुख के बॉडी डबल ने किया था। इसी तरह शाहरुख की डॉन फिल्म के क्लाइमेक्स में छत पर जो खतरनाक एक्शन था उसमें भी स्टंटमैन का इस्तेमाल हुआ था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed