फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshara Singh: झूलनिया की सक्सेस से सातवें आसमान पर अक्षरा, फैंस से की रील्स बनाने की गुजारिश

Tue, 20 Sep 2022 10:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 20 Sep 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Akshara Singh requests fans to make reels on jhulaniya song says Thanks for this success
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार अक्षरा सिंह इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है और इसकी वजह है उनके गाने 'झूलनिया' की लोकप्रियता। एक्ट्रेस का यह गाना जबरदस्त हिट हो रहा है। इंटरनेट पर यह गाना खूब धमाल मचा रहा है। सोशल मीडिया साइट्स पर एक्ट्रेस के फैंस इस गाने पर धुआंधाड़ अंदाज में रील्स शेयर कर रहे हैं। प्रशंसकों से मिल रहे इस अपार प्रेम और सफलता के लिए अक्षरा सिंह ने उन्हें शुक्रिया कहा है। 

Bhojpuri Actress Akshara Singh requests fans to make reels on jhulaniya song says Thanks for this success
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

बता दें कि अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह बन-ठनकर 'झूलनिया' गाने पर मटकती नजर आ रही हैं। वीडियो में अक्षरा का लुक बेहद शानदार लग रहा है। वह लाल रंग के लहंगा चोली में नजर आ रही हैं। उन्होंने हैवी ज्वैलरी और मेकअप किया हुआ है। अपने डांस और अदाओं से अक्षरा फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाती नजर आ रही हैं।

Bhojpuri Actress Akshara Singh requests fans to make reels on jhulaniya song says Thanks for this success
अक्षरा सिंह - फोटो : insta

इस वीडियो के साथ अक्षरा सिंह ने फैंस का आभार जताया है और साथ ही उनसे गुजारिश की है कि वे उनके 'झूलनिया' गाने पर ज्यादा से ज्यादा रील्स बनाएं और उन्हें टैग करें। अक्षरा सिंह ने लिखा है, 'हमरो के देखी लोग हजार! 'झूलनिया' को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। इस गाने की पूरी टीम का शुक्रिया। बिना आपके यह संभव नहीं हो पाता।' अक्षरा ने आगे लिखा, 'ज्यादा से ज्यादा रील्स बनाइए और मुझे टैग करिए। लव यू गाइज।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Akshara Singh requests fans to make reels on jhulaniya song says Thanks for this success
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

अक्षरा सिंह के इस वीडियो पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई एक्ट्रेस के अंदाज और लुक की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'सुपरहिट गाना, शेरनी कीप रॉकिंग।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप बेस्ट सिंगर, एक्ट्रेस सबकुछ हो। प्रतिभाशाली हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी शेरनी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed