आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं, जिन्हें उनकी बहुमुखी प्रतिभा की वजह से जाना जाता है। अभिनेता अपने शानदार अभिनय कौशल के अलावा अपनी गायकी और लेखन के लिए भी काफी मशहूर हैं। आज, बुधवार को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वे अपने बैंड आयुष्मान भव के साथ 14 नवंबर, 2024 को शिकागो से शुरू होने वाले अपने टूर के लिए रवाना हो रहे थे। अपने इस टूर के दौरान आयुष्मान शिकागो के बाद 24 नवंबर तक न्यूयॉर्क, सैन जोस, न्यू जर्सी और डलास सहित चार अन्य शहरों का दौरा करेंगे।
Ayushmann Khurrana: बैंड के साथ विदेशी दौरे पर निकले आयुष्मान, संगीत के लिए अभिनय के बराबर जुनूनी हैं अभिनेता
Ayushmann Khurrana US Tour: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना अपने अभिनय के अलावा गायिकी के लिए भी जाने जाते हैं। वह अमेरिकी दौरे पर निकले हैं, जहां वो लोगों का अपने संगीत के जरिए मनोरंजन करेंगे। इस पर बात करते हुए अभिनेता ने संगीत को अपने लिए घर वापसी जैसा बताया है।
अपने संगीत के साथ करेंगे विदेशी दौरा
अपनी अनोखी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले आयुष्मान ने लगातार अपने काम के जरिए लोगों को चौंकाया है। फिल्मों से लेकर संगीत तक, उनकी कहानी और विचारों में हमेशा एक ताजगी देखने को मिलती है, जो दर्शकों और श्रोताओं के लिए एक यादगार अनुभव प्रदान करती है। अब अपने यूएस टूर के साथ अपने संगीत को विदेशों में ले जाते हुए, वे इस आगामी कॉन्सर्ट के साथ अपने प्रशंसकों और समर्थकों से मिलने वाले हैं।
संगीत को बताया घर वापसी जैसा
अपने इस टूर को लेकर अभिनेता ने कहा, "एक कलाकार के तौर पर, मैं हमेशा ऐसे लोगों से जुड़ने का इंतजार करता हूं, जो मेरे संगीत और फिल्मों की सराहना करते हैं। मुझे उनकी प्रतिक्रियाएं पहली नजर में देखना अच्छा लगता है। मैंने अपने काम के जरिए उन तक पहुंचने के प्रयास करता रहता हूं। संगीत बनाना और ये टूर करना निश्चित रूप से मेरे लिए लोगों से मिलने, बातचीत करने और उनसे जुड़ने का एक बड़ा अवसर है, साथ ही अपने संगीत के जरिए उन्हें यह दिखाने का मौका भी देता है कि मैं कौन हूं, मेरा मूल क्या है। इसके अलावा, मैंने कॉलेज के दिनों में संगीत भी किया है, इसलिए यह मेरे लिए घर वापसी जैसा है।”
Bhed Bharam: रहस्यों का मायाजाल लेकर आ रहे विपुल अमृतलाल शाह, जानें कब रिलीज होगा हॉरर शो 'भेद भरम'
संगीत को आयुष्मान ने बताया अभिनय के बराबर का जुनून
आयुष्मान खुराना ने कुछ संगीत भी बनाए हैं, जिन्हें काफी पसंद भी किया गया है। उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म 'विक्की डोनर' में 'पानी दा रंग' के साथ एक गायक के रूप में भी शुरुआत की। ये गाना काफी सफल रहा था। संगीत को अपना जुनून बताते हुए, आयुष्मान ने कहा, “मैं हमेशा एक अभिनेता बनना चाहता था, लेकिन संगीत मेरा समानांतर जुनून है। हर किसी के लिए समानांतर जुनून होना बहुत जरूरी है और मुझे खुशी है कि मुझे गीत लेखन, गायन और मंच पर प्रदर्शन करने का कौशल मिला है। मंच हमेशा मेरा पहला प्यार रहेगा, क्योंकि जब वहां आप प्रदर्शन करते हैं, तो लोगों को तुरंत संतुष्टि मिलती है। मुझे खुशी है कि मुझे दुनिया भर में अपने प्रशंसकों और बॉलीवुड प्रेमियों के साथ घूमने और बातचीत करने का यह अवसर मिला है।”
Anupam Kher: जब न्यू एम्स्टर्डम सीरीज में अनुपम खेर को बोलने थे अंग्रेजी डायलॉग्स, सुबह 4 बजे उठकर की तैयारी
आयुष्मान खुराना का है दूसरा अमेरिका दौरा
यह आयुष्मान का अमेरिका में दूसरा दौरा है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह मेरा दूसरा यूएस दौरा है और मैं बहुत उत्साहित भी हूं, क्योंकि मैं आठ साल बाद वहां अपने गाने को प्रस्तुत करने, बातचीत करने और जीवन और कविता पर चर्चा करने जा रहा हूं। मैं चाहता हूं कि लोग इस अनुभव को महसूस करें और जो लोग वहां नहीं आ पाए, उन्हें बताएं कि उन्होंने कुछ खास मिस किया है। अगर मैं ऐसा कर पाता, तो मेरा संगीत उनके दिलों को छू जाता।"
Singham Again Collection Day 13: बॉक्स ऑफिस पर निकला सिंघम अगेन का दम, महज इतना रहा बुधवार का कलेक्शन