{"_id":"6734cba54512859f7a0b71bd","slug":"when-anupam-kher-had-to-speak-english-dialogue-in-the-new-amsterdam-series-woke-up-at-4-am-to-prepare-2024-11-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anupam Kher: जब 'न्यू एम्स्टर्डम' सीरीज में अनुपम खेर को बोलने थे अंग्रेजी डायलॉग्स, सुबह 4 बजे उठकर की तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anupam Kher: जब 'न्यू एम्स्टर्डम' सीरीज में अनुपम खेर को बोलने थे अंग्रेजी डायलॉग्स, सुबह 4 बजे उठकर की तैयारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Wed, 13 Nov 2024 09:24 PM IST
सार
अनुपम ने अपनी सीरीज न्यू एम्स्टर्डम को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे सीरीज में अंग्रेजी डायलॉग बोलने के लिए वे सुबह 4 बजे उठकर तैयारी करते थे।
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता अनुपम खेर को प्रशंसक बहुत पसंद करते हैं। अनुपम खेर को हाल ही में विजय 69 सीरीज में देखा गया। इसमें वे रिटायरमेंट के बाद एक व्यक्ति की जिंदगी को लेकर कहानी दिखाते हैं। इसके साथ ही अनुपम खेर ने अपनी अमेरिकन सीरीज को लेकर भी कुछ बातें कही हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें कैसे अंग्रेजी डायलॉग बोलने के लिए पहले से तैयारी करनी पड़ती थी।
2 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
सुबह 4 बजे उठकर तैयारी करते थे अनुपम खेर
एक पॉडकास्ट में बात करते हुए अनुपम खेर ने बताया कि उन्हें एक हॉस्पिटल ड्रामा में डॉक्टर का किरदार निभाया था। इसके लिए उन्हें कुछ अंग्रेजी शब्द बोलने थे, जो बहुत कठिन थे। अनुपम खेर इसके लिए सुबह 4 बजे उठते थे। अमेरिकी सीरीज में काम करने के लिए उन्हें अंग्रेजी डायलॉग बोलने थे, उसके लिए वे हिंदी में सोचते थे और अंग्रेजी में बोलने की तैयारी करते थे।
3 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
किराए के घर में रहते हैं अनुपम खेर
अनुपम खेर ने बताया कि वे अपना घर खरीदने में विश्वास नहीं करते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, "मैं किराए के अपार्टमेंट में रहता हूं, क्योंकि मैंने तय किया है कि मैं घर नहीं खरीदना चाहता। किसके लिए? हर महीने किराया चुकाओ और जियो। जिस पैसे से तुम घर खरीदोगे, उसे अपने बैंक खाते में रखो और उससे किराया चुकाओ।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
शिमला में खरीदा मां के लिए घर
"लोगों को आपके घर के लिए लड़ने के बजाय, कई सालों बाद जब आप चले जाएं तो देना और पैसे वितरित करना बेहतर है। मैंने शिमला में अपनी मां के लिए एक घर खरीदा वह इसलिए क्योंकि मैं सात साल पहले उन्हें चिढ़ा रहा था, कह रहा था कि मैं एक बड़ा स्टार हूं और वह मुझे बता सकती हैं कि उन्हें क्या चाहिए। उन्होंने तब शिमला में एक घर की मांग की थी।"
विज्ञापन
5 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ anupampkher
विजय 69 को पसंद कर रहे हैं प्रशंसक
अनुपम खेर की फिल्म 'विजय 69' को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया है। फिल्म में उन्होंने विजय मैथ्यू नाम के शख्स की भूमिका अदा की है। वे एक ट्रायथलॉन एथलीट के रूप में नजर आए हैं। इस फिल्म के लिए अनुपम खेर ने खूब मेहनत की है। उम्र के इस पड़ाव पर उन्होंने तैराकी सीखी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।