फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singham Again Collection Day 13: बॉक्स ऑफिस पर निकला सिंघम अगेन का दम, महज इतना रहा बुधवार का कलेक्शन

Wed, 13 Nov 2024 08:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 13 Nov 2024 08:54 PM IST
सार

कम कमाई की वजह से सिंघम अगेन पर अब फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है। यह फिल्म अब तक अपनी लागत के बराबर भी कलेक्शन नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
Singham again movie box office collection day 13 ajay devgn rohit shetty film total earnings
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिंघम अगेन का जादू लोगों पर नहीं चल सका है। आमतौर दूसरे हफ्ते में भी शानदार कारोबार करने वाली फिल्में आगे चलकर सुपरहिट साबित होती हैं, लेकिन अजय देवगन की इस फिल्म का कारोबार संतोषजनक नहीं रहा है। आइए जानते हैं कि सिंघम अगने ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Singham again movie box office collection day 13 ajay devgn rohit shetty film total earnings
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
नहीं चला बड़े सितारों का जादू

सिंघम अगेन में अजय देवगन के साथ रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों ने भी काम किया है, लेकिन इतनी बड़ी स्टारकास्ट के बाद भी फिल्म अच्छी कमाई के लिए तरसती दिख रही है। 

Singham again movie box office collection day 13 ajay devgn rohit shetty film total earnings
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
पहले हफ्ते में महज इतना कारोबार

350 करोड़ के आस-पास के बजट से बनकर तैयार हुई सिंघम अगेन को यूं तो पहले हफ्ते में ही अपना बजट निकाल लेना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। फिल्म ने सात दिन में महज 173 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया, जो इसकी लागत के हिसाब से काफी कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Singham again movie box office collection day 13 ajay devgn rohit shetty film total earnings
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे हफ्ते में भी कमाई के लिए जूझ रही फिल्म

सिंघम अगेन दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। दूसरे सप्ताहांत में फिल्म का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा  था और यह भूल भुलैया 3 से पीछे ही रही थी। वहीं, 11वें दिन से ही फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 13वें दिन फिल्म ने दो करोड़ नौ लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 216.59 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Singham again movie box office collection day 13 ajay devgn rohit shetty film total earnings
सिंघम अगेन - फोटो : साभार-@sacnilk
सिंघम अगेन पर गहराए संकट के बादल

सिंघम अगेन अब तक अपनी लागत जितनी कमाई भी नहीं कर सकी है। इसी वजह से फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है। इससे पहले इस साल अजय देवगन की औरों में कहां दम था और मैदान जैसी फिलमें भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थीं।
The Great Indian Kapil Show: विवादों में घिरा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो', इस आरोप के साथ मिला कानूनी नोटिस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed