फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Story: कभी 'मैंने प्यार क्यों किया' के दौर में थे कैट-सलमान, बस एक किस ने रिश्ते में डाल दी दरार

Thu, 23 Feb 2023 06:30 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 23 Feb 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Superstar Salman Khan And Katrina Kaif incomplete love story know more about their breakup story
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला

प्यार कब, कहां और कैसे हो जाए ये कोई नहीं कह सकता। प्यार की न तो कोई उम्र होती और न ही सीमा, इसका न तो कोई मजहब है और न ही धर्म। और शायद यही प्यार की खूबसूरती भी है। किसी को पहली बार में अपना सच्चा प्यार मिल जाता है तो किसी को इसकी तलाश में ताउम्र भटकना पड़ता है। जब हम किसी के साथ रहते हैं या उसके साथ काम करते हैं तो उस दौरान प्यार में पड़ जाना आम बात है। बॉलीवुड में भी कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने साथ काम किया और एक दूसरे को दिल दे बैठे। इनमें से कई ऐसे हैं जिनका प्यार मुकम्मल हुआ तो कई की प्रेम कहानी ने अंजाम तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। आज हम आपको अपनी खास रिपोर्ट में एक ऐसी प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके चर्चे तो बहुत हुए, लेकिन उनकी इश्क की दास्तां अधूरी रह गई। लव स्टोरी की इस सीरीज में हम आपको बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस कटरीना कैफ की लवस्टोरी से रूबरू कराने जा रहे हैं, पढ़िए...

Bollywood Superstar Salman Khan And Katrina Kaif incomplete love story know more about their breakup story
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

बात उस समय की है जब कटरीना बॉलीवुड में अपने पैर जमाना चाहती थीं, लेकिन यह सब बिना किसी गॉडफादर के होना आसान नहीं था और इत्तेफाक देखिए सलमान खान उस समय अपनी फिल्म में एक एक्ट्रेस की तलाश में थे। सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार क्यों किया में जब पहली बार कटरीना बड़े पर्दे पर नजर आईं तो दर्शकों ने दोनों की जोड़ी की खूब तारीफ हुई। हर किसी ने सलमान और कैटरीना के बीच की केमेस्ट्री को बेहद पसंद किया। इस फिल्म के बाद सलमान और कटरीना का अफेयर शुरू हुआ, हालांकि दोनों ने कभी सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। कटरीना ने कैजाद गुस्ताद की फिल्म बूम से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, लेकिन सही मायनों में सलमान खान के साथ मैंने प्यार क्यों किया से ही उनका डेब्यू माना जाता है। क्योंकि बूम बी-ग्रेड मूवी थी और उस मूवी की शायद ही कटरीना कभी याद करना चाहें।

Bollywood Superstar Salman Khan And Katrina Kaif incomplete love story know more about their breakup story
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : Social Media

साल 2005 में फिल्म मैंने प्यार क्यों किया हिट हो गई और इसी के साथ कटरीना का करियर भी चल निकला। इस दौर में अखबारों और कई मैग्जीन में दोनों के अफेयर की खबरें आने लगीं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा। इस फिल्म के बाद कैट के पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। कटरीना का करियर बुलंदियों तक पहुंचाने में सलमान ने उनकी काफी मदद की। कहा जाता है कि कटरीना को बॉलीवुड में सफल बनाने में सलमान का बड़ा हाथ है। वहीं साल 2007 में कटरीना और सलमान फिर एक साथ फिल्म पार्टनर में नजर आए, लेकिन इस फिल्म के बाद ही सलमान की जिंदगी में भी तूफान आ गया। 1998 में फिल्म हम साथ-साथ हैं की फिल्म के दौरान चिंकारा शिकार मामले में सलमान को 25 अगस्त 2007 को गिरफ्तार कर लिया गया। कैट सलमान से मिलने जोधपुर जेल भी गईं। उस दौरान कटरीना की उदासी देखकर साफ लग रहा था कि वह कितनी परेशान हैं।

यह भी पढ़ें: मानवाधिकार आयोग पहुंचा फिल्म इंडस्ट्री में छुट्टी का मामला, जारी किए ये अहम निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Superstar Salman Khan And Katrina Kaif incomplete love story know more about their breakup story
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना सलमान के हर सुख-दुख में साथ नजर आती थीं। जब सलमान की फिल्में फ्लॉप हो रही थीं तब कैट सलमान के लिए दुआ मांगने अजमेर शरीफ भी गईं। सलमान को कटरीना की इतनी फिक्र थी कि जब वो साथ नहीं होते तो अपने खास बॉडीगार्ड शेरा को कैट के साथ भेजते थे। 3 साल तक सलमान और कैट की लव स्टोरी ठीक-ठाक चल रही थी, उस समय सबको यह लगता था कि अब यह दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे, लगता था कि दोनों की मोहब्बत को जल्द ही मुकाम मिल जाएगा, लेकिन इस रिश्ते में भी दूरियां आने लग जाएंगी ऐसा किसी ने सोचा नहीं था। सलमान कैट को उन हीरो के साथ काम करने के लिए मना करते जिसे वो पसंद नहीं करते थे। 

विज्ञापन
Bollywood Superstar Salman Khan And Katrina Kaif incomplete love story know more about their breakup story
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2009 में जॉन के साथ कटरीना की फिल्म न्यूयॉर्क रिलीज हुई, जिसमें एक किसिंग सीन को देखकर सलमान भड़क गए और यहीं से शुरू हुई दोनों के रिश्ते में दरार की शुरुआत। ऐसा माना जाता है कि सलमान के एग्रेसिव और पजेसिव बिहेवियर से तंग आकर कटरीना उनसे दूर हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान और कटरीना के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े होते रहते थे। जिससे कटरीना काफी परेशान रहती थीं, उनको यह बात उन्हें बर्दाश्त नहीं हुई। उस दौरान सलमान से परेशान रहने वाली कटरीना फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी और राजनीति की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर के काफी करीब आ गईं। हालांकि उस वक्त रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन कटरीना के साथ काम करते हुए दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। और इस तरह कटरीना सलमान खान से दूर होने लगी। उधर, रणबीर कपूर जिन्हें दिलफेंक आशिक कहा जाता है उन्होंने ने भी कटरीना के लिए दीपिका को छोड़ दिया। सलमान और कटरीना के बीच रणबीर के एंट्री होने से दोनों का 6 साल का प्यार भरा रिलेशनशिप आखिरकार टूट ही गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed