सब्सक्राइब करें

Bollywood: फिल्मों के लिए इन सितारों ने बीच में ही छोड़ दी पढ़ाई, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Apr 2022 04:22 PM IST
विज्ञापन
Bollywood superstars like aamir khan alia bhatt kangana ranaut had left studies for acting
एक्टिंग के लिए इन सितारों ने छोड़ दी पढ़ाई - फोटो : सोशल मीडिया

अक्सर मां-बाप अपने बच्चों से कहते हैं कि पढ़ोगे-लिखोगे तभी कामयाब बन पाओगे, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि पढ़ाई लिखाई करके ही सिर्फ सफलता हासिल की जा सके। ऐसे तमाम लोगों के उदाहरण मौजूद हैं जिन्होंने कम पढ़ाई लिखाई के बावजूद दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल किया है। आज हम आपको कुछ उन फिल्मी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने फिल्मों के लिए अपनी पढ़ाई को अलविदा कह दिया था। कम पढ़े लिखे होने के बावजूद भी यह सितारे आज अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करते हैं। 

Trending Videos
Bollywood superstars like aamir khan alia bhatt kangana ranaut had left studies for acting
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान

हिंदी सिनेमा में आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। एक्टर साल में केवल एक ही फिल्म बनाते हैं जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट साबित होती है। बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि एक्टिंग के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। आमिर 12वीं पास हैं। इसके बाद वह फिल्मी दुनिया में आ गए। आज अपनी एक्टिंग के दम पर करोड़ों दिलों पर राज करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood superstars like aamir khan alia bhatt kangana ranaut had left studies for acting
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज हिंदी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी लगभग हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस करती है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि आलिया ने 12वीं के बाद पढ़ाई से दूरी बना ली थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही और उनके करियर की गाड़ी तेजी से आगे निकल पड़ी।

Bollywood superstars like aamir khan alia bhatt kangana ranaut had left studies for acting
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत

फिल्म इंडस्ट्री में कंगना क्वीन के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग के दम पर कई फिल्में हिट कराई हैं। उनके एजुकेशन की बात करें तो 12वीं में फेल होने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ने का फैसला कर लिया था। 

विज्ञापन
Bollywood superstars like aamir khan alia bhatt kangana ranaut had left studies for acting
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर

हिंदी सिनेमा और कपूर खानदान का रिश्ता बहुत पुराना है। कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर केवल पांचवीं पास हैं। छठी क्लॉस में उन्होंने पढ़ाई छोड़कर फिल्मों में आने का फैसला कर लिया था। बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। राजा हिंदुस्तानी उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed