सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की पारी: क्रिकेट के बाद एक्टिंग की पिच पर अपनी किस्मत आजमा चुके हैं ये खिलाड़ी, देखें लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Apr 2022 04:21 PM IST
विज्ञापन
These famous indian cricketers are also acted in film apart from cricket
फिल्मों में काम करने वाले क्रिकेटर्स - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेट और फिल्म इंडस्ट्री का कनेक्शन बहुत पुराना है। ग्लैमर और खेल का यह अटूट बंधन हमेशा से किसी न किसी रूप में एक दूसरे से जुड़ा रहा है। चाहे फिल्म इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस का फेमस क्रिकेटर से शादी करना हो या फिर किसी क्रिकेटर का खेल की दुनिया छोड़कर एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाना। आज हम आपको उन क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जो क्रिकेट खेलने के अलावा एक्टिंग की पिच पर भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। कई क्रिकेटर्स ऐसे भी हैं जो बड़े पर्दे पर जल्द ही नजर आने वाले हैं।

Trending Videos
These famous indian cricketers are also acted in film apart from cricket
इरफान पठान - फोटो : सोशल मीडिया
इरफान पठान

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का है। इरफान जल्द ही फिल्मी दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं। पूर्व खिलाड़ी साउथ के सुपरस्टार विक्रम के साथ फिल्म कोबरा में दिखेंगे। इस फिल्म में वह एक इंटरपोल अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर जनवरी में रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
These famous indian cricketers are also acted in film apart from cricket
एस. श्रीसंत - फोटो : सोशल मीडिया
एस. श्रीसंत

भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज एस. श्रीसंत का किक्रेट करियर काफी विवादों से भरा रहा है। स्पॉट फिक्सिंग को लेकर उन पर प्रतिबंध भी लग चुका है। बैन झेलने के बाद क्रिकेटर हिंदी और मलयालम फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्म अक्सर 2 में वह एक्टिंग करते दिख चुके हैं। वहीं, बिग बॉस 12 में भी प्रतियोगी के रूप में नजर आ चुके हैं। 

These famous indian cricketers are also acted in film apart from cricket
विनोद कांबली - फोटो : सोशल मीडिया
विनोद कांबली

क्रिकेट के जानकार विनोद कांबली को एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर मानते थे। विशेषज्ञों के मुताबिक वह इस खेल में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते थे, लेकिन अपने क्रिकेट करियर में वह कुछ खास मुकाम हासिल नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख करने का फैसला किया, लेकिन यहां भी उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हो सकी। उन्होंने फिल्म अनर्थ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। संजय दत्त जैसे बड़े कलाकार के होने के बावजूद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। 

विज्ञापन
These famous indian cricketers are also acted in film apart from cricket
अजय जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
अजय जडेजा

क्रिकटर अजय जडेजा टीम इंडिया के मशहूर खिलाड़ी रहे हैं। हालांकि क्रिकेट की दुनिया में वह विवादों में भी रहे। मैच फिक्सिंग के आरोप के बाद उन्हें प्रतिबंध का सामना भी करना पड़ा था। क्रिकेट की पारी खत्म होने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी अपना लक आजमाया लेकिन यहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। फिल्म खेल में उन्होंने सुनील शेट्टी के साथ एक्टिंग की शुरुआत की लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। इसके बाद वह आगे किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed