फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Superstars: कभी थे फिल्मों में बाल कलाकार, आज बॉलीवुड में सुपरस्टार बनकर करते हैं राज

Sat, 23 Sep 2023 01:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 23 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Superstars who also worked as Child Artist Aamir Khan Hrithik Roshan Sanjay Dutt Alia Bhatt
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में बहुत से ऐसे सितारे हैं जो बेहद कम उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हो गए थे। इन एक्टर ने बाल कलाकार के रूप में अपनी एक्टिंग की शुरुआत की थी। आज हम आपको ऐसे ही सुपरस्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बचपन में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था और आज करोड़ों लोगों के दिलों पर अपनी अदाकारी से राज कर रहे हैं।


Priyamani: 'द फैमिली मैन 3' को लेकर प्रियामणि ने साझा किया बड़ा अपडेट, एक्ट्रेस ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग

Bollywood Superstars who also worked as Child Artist Aamir Khan Hrithik Roshan Sanjay Dutt Alia Bhatt
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आमिर खान

आमिर खान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है। उनकी फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। आमिर अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में कम कर चुके हैं। लीड एक्टर से पहले वह बाल कलाकार के रूप में भी नजर आ चुके हैं। साल 1973 की फिल्म यादों की बारात में वह दिख चुके हैं।

Bollywood Superstars who also worked as Child Artist Aamir Khan Hrithik Roshan Sanjay Dutt Alia Bhatt
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त

फिल्म इंडस्ट्री में संजू बाबा के नाम से मशहूर संजय दत्त 80 के दशक से लेकर अब तक अपनी एक्टिंग से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। संजय दत्त की पहली फिल्म रॉकी थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी, लेकिन बहुत कम लोगों को ही यह बात पता है कि रेशमा और शेरा नाम की फिल्म में संजय बतौर बाल कलाकार नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Superstars who also worked as Child Artist Aamir Khan Hrithik Roshan Sanjay Dutt Alia Bhatt
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट

आलिया भट्ट बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री में से एक हैं। हाल ही में उन्हें गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। आलिया की पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर थी, लेकिन उससे पहले वह चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में भी नजर आ चुकी हैं। अक्षय कुमार की फिल्म संघर्ष में आलिया एक छोटी सी बच्ची के रूप में दिखी थीं।

विज्ञापन
Bollywood Superstars who also worked as Child Artist Aamir Khan Hrithik Roshan Sanjay Dutt Alia Bhatt
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन 

ऋतिक रोशन मौजूदा समय में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। अपनी एक्टिंग और डांस से वह करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। ऋतिक ने फिल्म कहो ना प्यार है से फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम रखे थे। हालांकि, वह चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में भी पहले काम कर चुके हैं। फिल्म भगवान दादा में रजनीकांत के साथ उन्हें देखा गया था। एक छोटे से बच्चों के रूप में उन्होंने उस समय गजब की अदाकारी दिखाई थी।
Rajkummar Rao: राजकुमार राव की 'न्यूटन' को पूरे हुए छह साल, अभिनेता ने साझा किया अनुभव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed