अक्षय कुमार बॉलीवुड के दमदार अभिनेता हैं। उनकी उम्र 54 साल हो चुकी है। अक्षय को दर्शकों ने हाल ही में उनकी फिल्म बेल बॉटम में देखा है। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना हुई है। दमदार अभिनय के साथ ही अक्षय कुमार अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। वो अपने साथी कलाकारों के साथ मजाक भी किया करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था जब अक्षय कुमार का एक लव लेटर के कारण कॉलेज में मजाक बना था।
किस्से बॉलीवुड के: जब लव लेटर के कारण बना था अक्षय कुमार का मजाक, ये गाना लिखकर लड़की को था थमाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह वह वक्त था जब अक्षय कुमार कॉलेज में थे। उस वक्त उनकी बॉलीवुड में एंट्री नहीं हुई थी। वो कॉलेज में पढ़ रहे थे। पढ़ाई के दौरान ही अक्षय कुमार को एक लड़की से प्यार हो गया। अब अक्षय कुमार को उस लड़की को पटाना था। ऐसे में उन्होंने अपने एक दोस्त की सहायता ली।
अक्षय कुमार को उस लड़की से एकतरफा प्यार हुआ था और उनको अपने प्यार का इजहार करना था। ऐसे में अक्षय के पास अपने दोस्त के सलाह के अलावा कोई और चारा नहीं था। उनके दोस्त ने उनसे कहा कि वो एक लव लेटर लिखकर लड़की को पकड़ा दें। इस लव लेटर में अपनी भावनाओं का इजहार कर लें। लेकिन वह अपने इस अनाड़ी दोस्त की सलाह में फंस गये और उनका मजाक बन गया।
दरअसल, अक्षय कुमार ने अपने दोस्त से पूछा कि वो लव लेटर में क्या लिखें? उनको लव लेटर लिखना नहीं आता है। अक्षय कुमार के दोस्त ने उनको समझाया कि लव लेटर में कुछ नहीं होता है। इसमें ज्यादातर सब लोग फिल्मी गाने लिखते हैं। दोस्त ने अक्षय को कुछ गाने सुनने और उनकी लाइनों को लव लेटर में लिखने की सलाह दे डाली। इसके बाद अक्षय कुमार ने काफी फिल्मी गाने सुने और उस लव लेटर में अपना एक पसंदीदा गाना लिख डाला।
इसके बाद अक्षय कुमार ने उस लव लेटर को उस लड़की को थमा दिया जिससे वो प्यार करते थे। उनका लव लेटर पढ़ने के बाद लड़की हैरान रह गई। क्योंकि अक्षय कुमार ने उस लड़की को लिखे अपने लव लेटर में फिल्म मासूम का गाना 'तुझसे नाराज नहीं जिंदगी हैरान हूं मैं' लिख डाला था। उस लड़की ने अक्षय कुमार के इस लव लेटर को कॉलेज में सबको दिख दिया था। वह लड़की और अन्य लोग कई दिनों तक अक्षय कुमार का उस लव लेटर के लिए मजाक बनाते रहे। इस तरह एक लव लेटर के कारण इंडस्ट्री के खिलाड़ी नंबर वन अक्षय कुमार का मजाक बना था।