सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: करियर के शुरुआती दिनों में अपने को- स्टार से प्यार कर बैठी थीं ये अभिनेत्रियां, इन वजहों से अधूरी रह गई कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 24 Oct 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Bollywood: These actresses were in love with their co-stars in the early days of their career the story remained incomplete due to these reasons
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में अक्सर सेलेब्स का नाम एक- दूसरे जुड़ता ही रहता है। इंडस्ट्री में आए दिन किसी ना किसी कलाकार के रिश्ते को लेकर कोई ना कोई सुर्खियां बन ही जाती है। अक्सर इन रिश्तों की शुरुआत फिल्म के सेट से होती है। लेकिन कई बार ऐसा भी देखने को मिला है कि कई कलाकार अपने करियर ही शुरुआत में ही अपने को- स्टार पर अपना दिल हार बैठे। इन सितारों में कई अभिनेत्रियां भी शामिल है, जो अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही अपने साथ काम करने वाले अभिनेता के इश्क में पड़ गई। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ अदाकाराओं के बारे में- 

जाह्नवी कपूर

फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वालीं अभिनेत्री जान्हवी कपूर का नाम इस फिल्म में उनके साथ नजर आए अभिनेता ईशान खट्टर के साथ जुड़ा था। फिल्म के बाद से ही उनके अफेयर की खबरें जमकर वायरल हुई थी। हालांकि, दोनों सितारों का रिश्ता जल्द ही खत्म हो गया। 

Trending Videos
Bollywood: These actresses were in love with their co-stars in the early days of their career the story remained incomplete due to these reasons
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। इस फिल्म के बाद से ही अभिनेत्री का नाम फिल्म के एक्टर आदित्य रॉय कपूर जोड़ा गया था। हालांकि, बाद में इन खबरों को अफवाह करार दे दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood: These actresses were in love with their co-stars in the early days of their career the story remained incomplete due to these reasons
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान
अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म केदारनाथ के जरिए बॉलीवुड में अपना कदम रखा था। इसके बाद ही सारा और सुशांत के अफेयर की खबरों ने जमकर सुर्खियां बटोरीं थी।

Bollywood: These actresses were in love with their co-stars in the early days of their career the story remained incomplete due to these reasons
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

 ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय का नाम उनके शुरुआती दौर में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ काफी जुड़ा था। इन दोनों ही कलाकारों की दोस्ती एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी जिसके बाद यह दोस्ती जल्द ही प्यार में भी बदल गई। हालांकि, इनके रिश्ते को कामयाबी नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
Bollywood: These actresses were in love with their co-stars in the early days of their career the story remained incomplete due to these reasons
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट
फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम इस फिल्म में उनके साथ दिखाई दिए अभिनेता वरुण धवन साथ जोड़ा गया था। हालांकि, वरुण की जिंदगी में पहले से ही नताशा की मौजूदगी के कारण आलिया और वरुण का रिश्ता अधूरा ही रह गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed