बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे बड़े सितारे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को हिट-सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए इन सितारों को कड़ी मेहनत भी करनी पड़ती है। बीते सालों में ऐसी कई फिल्में रिलीज हुई है, जिसने फिल्म जगत में नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से बहुत सी फिल्मों में नजर आए कलाकार इन फिल्मों के लिए पहली पसंद नहीं थे। दरअसल, पहले ये फिल्में किसी और कलाकार की झोली में थी, लेकिन किसी कारणवश फिल्मों में पहले कास्ट हुए कलाकारों को अचानक रिप्लेस कर दिया गया। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों और कलाकारों के बारे में-
बॉलीवुड: इन हिट फिल्मों से अचानक हटा दिए गए थे ये बड़े कलाकार, यहां देखें नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदा - जग्गा जासूस
फिल्म जग्गा जासूस के सेट से सामने आई गोविंदा और रणबीर कपूर की तस्वीरें देख फैंस दोनों को साथ देखने के लिए काफी उत्साहित थे। लेकिन दुर्भाग्य से फिल्म से उनका सीन काट दिया गया। बाद में, रणबीर ने एक इंटरव्यू में गोविंदा से माफी मांगी। रणबीर ने कहा था कि दुर्भाग्य से पूरा ट्रैक काट दिया गया है। गलती बसु और मेरी है। हमने इस फिल्म को बिना पूरी स्क्रिप्ट के बहुत पहले से ही शुरू कर दिया था। गोविंदा जैसे महानायक को कास्ट करना और उनकी भूमिका के साथ न्याय नहीं करना बहुत ही गैरजिम्मेदाराना और बहुत अनुचित है। जिस तरह से चीजें सामने आईं, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
राधिका आप्टे- विक्की डोनर
आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म विक्की डोनर के जरिए यामी गौतम ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में यामी ने आशिमा का किरदार निभाया था। लेकिन, राधिका आप्टे ने खुलासा करते हुए बताया था कि इस किरदार की दौड़ में वह भी शामिल थीं। लेकिन, अपने वजन के कारण उन्होंने यह मौका खो दिया। राधिका ने कहा कि मैं एक महीने के लिए छुट्टी पर गई थी, जहां मैंने बहुत सारी बीयर पी और खूब सारा खाना खाया। मैंने कहा था कि मैं वापस लौटकर वजन कम कर लूंगी। लेकिन वे कोई चांस नहीं लेना चाहते थे।
सैफ अली खान - रेस 3
फिल्म रेस- 1 और रेस- 2 में रणवीर का किरदार निभाने वाले सैफ अली खान को फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म में सलमान खान से रिप्लेस कर दिया गया था। इस बारे में एक कार्यक्रम में सैफ अली खान ने बताया कि, "हमने रेस 3 लगभग एक साथ ही की थी। रमेश तौरानी जी ने जब फिल्म में सलमान को लीड दी तो उन्होंने मुझे एक पार्ट भी ऑफर किया। लेकिन मैं विभिन्न कारणों से इससे नहीं जुड़ा।
तापसी पन्नू - पति पत्नी और वो
कॉमेडी फिल्म पति पत्नी और वो में भूमि पेडनेकर से पहले तापसी पन्नू से कार्तिक आर्यन की पत्नी के रोल के लिए संपर्क किया गया था। लेकिन कुछ कारणों के चलते इस फिल्म में कार्तिक की पत्नी के किरदार में भूमि पेडनेकर नजर आईं।