फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर जन्मदिन: अनदेखी तस्वीर साझा कर रिद्धिमा कपूर ने पिता को किया याद, लिखा- आप स्वर्ग के सबसे चमकते सितारे हैं

Sat, 04 Sep 2021 01:33 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 04 Sep 2021 01:33 PM IST
विज्ञापन
Rishi kapoor birth anniversary daughter riddhima share an unseen photo to wish her father
रिद्धिमा कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का आज 69वां जन्मदिवस है। ऋषि कपूर का पिछले साल कैंसर के कारण निधन हो गया था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर सभी उन्हें याद कर रहे हैं। उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी ने एक तस्वीर साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।इस तस्वीर में ऋषि कपूर बढ़ी हुई दाढ़ी में नजर आ रहे हैं वहीं छोटी सी रिद्धिमा भी उनकी गोद में दिख रही हैं।



रिद्धिमा कपूर ने दी पिता को जन्मदिन की बधाई

इस तस्वीर को साझा करते हुए रिद्धिमा ने लिखा, 'हाय पापा, हमने हर दिन आपको मनाया है। हम आपको याद करते हैं और आपसे प्यार करते हैं। आप स्वर्ग के सबसे चमकदार सितारे हैं। आपको जन्मदिन की बधाई, हमेशा फॉरेवर मुश्क'। अब रिद्धिमा के इस प्यारे से पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी प्यार बरसा रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

Rishi kapoor birth anniversary daughter riddhima share an unseen photo to wish her father
रिद्धिमा कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ऋषि कपूर के जन्मदिन के एक दिन पहले भी रिद्धिमा ने एक बेहद ही प्यारी तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर पोस्ट की थी।रिद्धिमा हमेशा से अपने पिता की लाडली थीं। रणबीर जहां ऋषि से थोड़ा दूर रहते थे वो वहीं रिद्धिमा अपने पिता के हमेशा करीब रहीं। पिछले साल उनके जन्मदिन के मौके पर रिद्धिमा ने बहुत ही भावुक नोट साझा किया था। रिद्धिमा ने लिखा था, 'पापा लोग कहते हैं कि जब कोई चला जाता है तो आप उनके बिना रह नहीं पाते, आपका दिल टूट जाता है लेकिन मुझे पता पापा कि आप इस टूटे दिल में रहते हैं'।

Rishi kapoor birth anniversary daughter riddhima share an unseen photo to wish her father
रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर - फोटो : Social media

गौरतलब है कि रिद्धिमा कपूर अपने पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पाईं थीं। दरअसल जब ऋषि कपूर का निधन हुआ तो उस वक्त रिद्धिमा मुंबई में मौजूद नहीं थीं। आलिया भट्ट ने फोन से ऋषि कपूर के पूरे अंतिम संस्कार को रिद्धिमा को दिखाया था। लॉकडाउन के चलते रिद्धिमा को अपने घर पहुंचने में देर हो गई थी। वो आगे के कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi kapoor birth anniversary daughter riddhima share an unseen photo to wish her father
ऋषि कपूर - फोटो : Social Media

बता दें कि ऋषि कपूर का पिछले साल 29 अप्रैल को कैंसर के कारण निधन हो गया था। उनका न्यूयॉर्क में दो साल तक इलाज चला था। आखिरी समय में ऋषि कपूर को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली थी। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Rishi kapoor birth anniversary daughter riddhima share an unseen photo to wish her father
ऋषि कपूर - फोटो : Instagram

आज भले ही ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें सभी के दिलों में जिंदा हैं। ऋषि कपूर ने 'कर्ज', 'हम किसी से कम नहीं', 'अमर अकबर एंथोनी', 'सरगम', 'बॉबी', 'दीवाना' जैसी फिल्मों में धमाल मचा दिया था। वहीं सपोर्टिंग रोल में उन्होंने 'हम तुम', 'नमस्ते लंदन', 'अग्निपथ' जैसी कई हिट फिल्में भी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed